सीएम शिवराज सिंह भोपाल के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे. (File)
मुख्यमंत्री अल्पकालीन, दीर्घकालीन और मध्यकालीन योजनाओं का ड्राफ्ट देखेंगे. भविष्य में भोपाल की आबादी 32 लाख तक होने की दिशा में शहर का उसी अनुरूप विकास करने के लिए यह ड्राफ्ट बनाया गया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 1, 2021, 1:02 PM IST
मुख्यमंत्री अल्पकालीन, दीर्घकालीन और मध्यकालीन योजनाओं का ड्राफ्ट देखेंगे. भविष्य में भोपाल की आबादी 32 लाख तक होने की दिशा में शहर का उसी अनुरूप विकास करने के लिए यह ड्राफ्ट बनाया गया है. सीएम शिवराज सोमवार दोपहर 3:30 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे.
यहां-यहां बिजी रहेंगे शिवराज
सीएम दोपहर में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे. जानकारी के मुताबिक, सीएम करोंद मंडी के पास फ्लाई ओवर का भूमि पूजन करेंगे और दोपहर 2.30 बजे स्मार्ट सिटी ऑफिस में भोपाल शहर के डेवलपमेन्ट का प्रेजेंटेशन देखेंगे. दोपहर 3.30 बजे स्मार्ट सिटी ऑफिस में मीडिया को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे.