Last Updated:
Ujjain news: उज्जैन आज भव्य उत्सव में डूबा रहा, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव का विवाह सामूहिक विवाह समारोह के साथ संपन्न हो रहा है. राज्यपाल मंगुभाई पटेल, बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री सहित कई संतों ने आशीर्वाद दिया. हर जोड़े को 2.25 लाख रुपए से अधिक की सहायता और गृहस्थी सामग्री भेंट की गई.
CM Mohan Yadav Son Abhimanyu Yadav Ishita Marriage: उज्जैन की पावन नगरी महाकाल की कृपा से आज दोहरी खुशी में डूबी हुई है. एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इकलौते बेटे अभिमन्यु यादव का विवाह हो रहा है, दूसरी तरफ इसी मंगल अवसर पर 21 गरीब परिवारों की बेटियों का कन्यादान भी एक साथ सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न हो रहा है. यानी एक ही मंडप में 22 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे, जिनमें सबसे खास जोड़ा खुद मुख्यमंत्री का बेटा अभिमन्यु और उनकी होने वाली पत्नी थे.
सुबह से ही उज्जैन के क्षिप्रा तट के पास बने विशाल पंडाल में रौनक छाई रही. ढोल-नगाड़े, शहनाई की मधुर धुन और “महाकाल के दुल्हे आए हैं” के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान था. सबसे पहले सभी 22 दूल्हे घोड़ी और बग्गी पर सवार होकर बारात लेकर आए. सबसे आगे थे अभिमन्यु यादव – सफेद शेरवानी, लाल साफा और तलवार लटकाए घोड़ी पर सवार. उनके साथ उनके पिता डॉ. मोहन यादव, मां और पूरा परिवार पैदल चल रहा था. बाकी 21 दूल्हे भी रंग-बिरंगे परिधानों में अपने-अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी पहुंचे.
मंच पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, योग गुरु बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित कई बड़े संत-महंत विराजमान थे. सभी 22 जोड़ों का विधि-विधान से कन्यादान होगा. संतों ने एक-एक करके हर जोड़े के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और लंबी आयु, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “आज महाकाल की नगरी में 22 लक्ष्मियां अपने घर जा रही हैं, ये बहुत बड़ा पुण्य का काम है.”
सुराल में इनका हमेशा सम्मान हो.”
सबसे बड़ी खुशी की बात यह रही कि हर नवविवाहित जोड़े को भारी मदद मिली. अखाड़ा परिषद ने घोषणा की कि हर जोड़े को 1.25 लाख रुपए नकद दिए जाएंगे. बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ की ओर से हर जोड़े को 1 लाख रुपए अलग से देने का ऐलान किया. यानी कुल 2.25 लाख रुपए से ज्यादा की सहायता हर जोड़े को मिली. साथ ही बिस्तर, बर्तन, कपड़े, गहने जैसी घर-गृहस्थी की सारी चीजें भी तोहफे में दी गईं. राज्यपाल ने भी सभी जोड़ों को शुभकामनाएं दीं. शाम तक फेरे, वरमाला, विदाई सब पूरी होगी.
About the Author
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें