ICC से मिल सकता है ऋषभ पंत को ये अवॉर्ड (PC-AP)
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ (ICC Best Player of the Month) पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित, पॉल स्टर्लिंग और जो रूट से टक्कर
- News18Hindi
- Last Updated:
February 2, 2021, 4:30 PM IST
23 साल के पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी खेली जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिसबेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीती. रूट ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेले और 228 तथा 186 रन की पारियां खेलकर अपनी टीम की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस वर्ग में नामित तीसरे खिलाड़ी स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ दो और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जहां उन्होंने तीन शतक जड़े.
ऋषभ पंत को मिल सकता है अवॉर्ड
भले ही जनवरी में जो रूट ने दोहरा शतक और शतक जमाया हो और पॉल स्टर्लिंग ने भी 3 शतक जड़े हों लेकिन ऋषभ पंत आईसीसी से पुरस्कार पाने की रेस में सबसे आगे चलते दिख रहे हैं. दरअसल पंत ने ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन पारी खेली और साथ ही टीम को मैच भी जिताया. मुश्किल हालातों में पंत की पारी कई मायनों में दोहरे शतकों और शतक पर भारी दिखाई देती है.टी नटराजन को बीसीसीआई ने नहीं दी खेलने की इजाजत, खुद किया खुलासा
महिला क्रिकेटरों में किसे मिलेगा आईसीसी अवॉर्ड?
महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की डायना बेग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल तथा मारिजेन केप को इस मासिक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. बेग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली. उन्होंने एक दिवसीय सीरीज में नौ विकेट चटकाए और सबसे सफल गेंदबाज रहीं. इस्माइल ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इतने ही मैच खेले. उन्होंने वनडे सीरीज में सात जबकि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट चटकाए. मारिजेन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो एक दिवसीय और दो टी20 मैच खेले जहां उन्होंने 110.57 के स्ट्राइर रेट से 115 रन बनाए और एक दिवसीय सीरीज में तीन विकेट भी हासिल किए. इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा. (भाषा के इनपुट के साथ)