टी नटराजन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की इजाजत नहीं मिली (साभार-टी नटराजन इंस्टाग्राम)
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natrajan) ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से तमिलनाडु में अपने घर पर आराम कर रहे हैं, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 2, 2021, 3:01 PM IST
टी नटराजन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेल सकते हैं लेकिन इससे पहले बीसीसीआई से उन्हें इसकी इजाजत लेनी होगी. बता दें नटराजन को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया है.
शुभमन गिल से इंप्रेस हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, बोले- वह लीजेंड बनने की तरफ बढ़ रहे हैं
तीनों फॉर्मेट खेलना चाहते हैं नटराजनइंटरव्यू में नटराजन ने बताया कि वो तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. नटराजन को टीम इंडिया से दूर रहकर अच्छा नहीं लग रहा है, उन्हें टीम के माहौल में जल्द से जल्द लौटना है. नटराजन ने कहा, ‘मैं लगातार 6 महीनों तक क्रिकेट खेला और आराम के लिए मुझे भेजा गया. लेकिन मुझे चेन्नई में होने वाले शुरुआती दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा ना होकर थोड़ा बुरा लग रहा है.’ नटराजन ने कहा पिछले 6 महीने में उनकी जिंदगी बदल गई. नटराजन ने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे मैं कोई सपना देख रहा हूं. मैं आईपीएल में मौका पाने की तलाश में था, जैसे ही मैंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया, उसके बाद के पांच महीने कैसे बीते पता ही नहीं चला. मैं बेहद खुश हूं.’