MP NEWS : CM शिवराज केंद्रीय बजट का आंकलन कर रहे थे.
BHOPAL : मुख्यमंत्री (CM) ने मंत्रियों से भी कहा केंद्रीय बजट (Union budget) से कैसे राज्य को ज्यादा से ज्यादा धनराशि मिल सकती है उसके लिए अभी से आंकलन कर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजे जाएं.
सीएम शिवराज का फोकस आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के तहत 64000 की योजना पर है.उन्होंने आज मंत्रालय में बैठक कर अफसरों को जो दिशा निर्देश जारी किए हैं उसके तहत कोरोना वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ की राशि का प्रावधान होने पर उसका फायदा लेने के लिए कहा.इसी के साथ गरीबों के इलाज की व्यवस्था के लिए आयुष्मान भारत, शहरी इलाकों के लिए जल जीवन मिशन के जरिए राशि जुटाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अफसरों को कहा कि जल जीवन मिशन के लिए लगभग 5 गुना राशि इस बार बजट में है.11 हजार करोड़ से बढ़ाकर लगभग 50000 करोड़ का बजट प्रावधान हुआ है, जो गांव हमारे पेयजल देने के लिए अभियान से जुड़े हैं उसमें हम इस बजट राशि का फायदा ले सकते हैं.
शहरी स्वच्छता
सीएम शिवराज ने शहरी स्वच्छ भारत के लिए की गई राशि के प्रावधान में भी फायदा लेने के निर्देश अफसरों को दिए हैं. मुख्यमंत्री ने 3000 करोड़ की अंश पूंजी से नया वित्त विकास संस्थान गठित करने के ऐलान पर कहा है कि यह हमारे लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है. सिंचाई योजनाओं के लिए एनवीडीए को अभी से प्रयास करने चाहिए. मुख्यमंत्री ने भारत माला परियोजना में 8000 करोड़ रुपये की राशि का बजट होने का ज़िक्र किया और कहा प्रदेश के अटल प्रोग्रेस वे के लिए इसमें इंतज़ाम हो सकता है.
एकलव्य स्कूल
मुख्यमंत्री ने एकलव्य स्कूल खोलने के केंद्र सरकार के ऐलान पर कहा राज्य में ज्यादा से ज्यादा एकलव्य स्कूल खोलें.इसके लिए अभी से अफसरों को जुटना होगा. केंद्रीय बजट के ऐलान के बाद अफसरों को अभी से प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजे जाएं. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से भी कहा केंद्रीय बजट से कैसे राज्य को ज्यादा से ज्यादा धनराशि मिल सकती है उसके लिए अभी से आंकलन कर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजे जाएं. सिर्फ प्रस्ताव तैयार करने तक ही नहीं बल्कि मंत्री दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करें और राज्य के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों के लिए बजट मंजूर कराएं.