ICC World Test Championship: इंग्लैंड से सीरीज जीतने के बावजूद फाइनल की दौड़ से बाहर हो सकता है भारत!

ICC World Test Championship: इंग्लैंड से सीरीज जीतने के बावजूद फाइनल की दौड़ से बाहर हो सकता है भारत!


ICC World Test championship: भारत को हर हाल में जीतने होंगे 2 टेस्ट (साभार-एपी)

ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित होते ही न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल की दूसरी टीम के लिए अब भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दावेदार हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 2, 2021, 5:44 PM IST

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए 12 वर्ल्ड कप का इंतजार करना पड़ा था लेकिन कीवी टीम ने पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल में जगह बना ली है. कोरोना वायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा जैसे ही स्थगित हुआ उसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया. बता दें न्यूजीलैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 420 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत अंक 70 फीसदी है. न्यूजीलैंड को अब 18 जून को होने वाले फाइनल से पहले कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलनी है.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया 332 अंक और 69.2% के जीत प्रतिशत अंक के साथ तीसरे नंबर पर है और साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित होते ही अब वो भी कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगी, हालांकि वो अब भी रेस में है. टीम इंडिया 71.7 फीसदी जीत प्रतिशत अंक के साथ पहले नंबर पर है लेकिन अभी उसे इंग्लैंड से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का नतीजा तय करेगा कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी या नहीं.

फाइनल में पहुंचने के तीन दावेदार
न्यूजीलैंड ने तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है लेकिन दूसरी टीम के लिए अभी तीन दावेदार रेस में हैं. मतलब फाइनल में पहुंचने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब भी टक्कर है.आइए आपको बताते हैं क्या है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का समीकरण.वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का समीकरण

अगर भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज ड्रॉ होती है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल (ICC World Test Championship) में पहुंच जाएगा. भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में दो मैच तो जीतने ही होंगे. ड्रॉ, हार या 1-0 की जीत उसे इस दौड़ से बाहर कर सकती है. अगर भारत 2-1 से भी टेस्ट सीरीज जीतता है तो भी वो फाइनल में पहुंच जाएगा. लेकिन अगर इंग्लैंड 1-0, 2-0 या 2-1 से सीरीज जीत हासिल करता है तो ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है. इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0, 3-1, या 4-0 से जीतना होगा, जिसके आसार कम ही हैं.








Source link