ICAI CA 2020: ICAI ने बदली सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट जारी करने की तारीख, अब 7 या 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे नतीजे

ICAI CA 2020: ICAI ने बदली सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट जारी करने की तारीख, अब 7 या 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे नतीजे


  • Hindi News
  • Career
  • ICAI CA 2020| ICAI Changed The Date Of Release Of CA Foundation And Intermediate Results, Now Results Will Be Released On 7 Or 8 February

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की नवंबर में आयोजित सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे अब 7 या 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। इस बारे में ICAI के चेयरमैन धीरज खण्डेलवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी। इससे पहले 31 जनवरी को दी गई जानकारी के मुताबिक सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट के नतीजे 3 फरवरी को जारी होने थे।

7 या 8 फरवरी को जारी होगा रिजल्ट

धीरज खण्डेलवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, “सीए इंटर और फाउंडेशन दोनों के रिजल्ट जारी होने में थोड़ा और समय लगेगा। इस बारे में इंस्टीट्यूट के नोटिफिकेशन का इंतजार करें। परिणामों की अगली संभावित तारीख 7 या 8 फरवरी है।” रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स एग्जाम पोर्टल, icaiexam.icai.org या रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर चेक कर पाएंगे। इससे पहले ICAI ने 1 फरवरी को सीए फाइनल (ओल्ड एवं न्यू कोर्स) के नतीजे जारी किए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले परीक्षा पोर्टल icaiexam.icai.org पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही स्कोर कार्ड स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
  • कैंडिडेट स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

ICAI CA 2020:ICAI ने जारी किया सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट, icaiexam.icai.org पर नतीजे चेक कर सकते हैं कैंडिडेट्स

आम बजट 2021:केंद्रीय वित्त मंत्री ने एजुकेशन सेक्टर के लिए की बड़ी घोषणा, देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल के साथ ही लेह में बनेगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी





Source link