Ind vs Eng, 1st Test Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio TV और Star Sports पर– News18 Hindi

Ind vs Eng, 1st Test Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio TV और Star Sports पर– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई (Chennai) के चेपॉक स्टेडियम में 5 फरवरी (शुक्रवार) से खेला जाएगा. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ किसी तरह की आत्ममुग्धता से बचना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर ठोस बल्लेबाजी के बाद अब भारतीयों को चेन्नई की लाल मिट्टी वाली धीमी पिच से सामंजस्य बिठाना होगा. इस पिच में पहले दिन उछाल होता है लेकिन तीसरे दिन से यह स्पिनरों को मदद देना शुरू कर देती है.

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी (शुक्रवार) से खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा.

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: चेन्नई में भारत का पलड़ा है भारी, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

IND vs ENG Podcast: भारत के पास अंग्रेजों से बदला लेने का शानदार मौका, चेन्नई टेस्ट कल से

इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), ओली पोप, डैनियल लॉरेंस, डॉमनिक सिबले, मोईन अली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, रॉरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, डॉमनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और ओली स्टोन.

टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, केएल राहुल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.





Source link