कंकड़बाग में दिन दहाड़े फायरिंग: मॉर्डन हॉस्पिटल के डायरेक्टर से मांगी गई थी रंगदारी, नहीं देने पर बदमाशों ने जमकर की फायरिंग

कंकड़बाग में दिन दहाड़े फायरिंग: मॉर्डन हॉस्पिटल के डायरेक्टर से मांगी गई थी रंगदारी, नहीं देने पर बदमाशों ने जमकर की फायरिंग


  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Firing In Kankarbagh Patna, Director Of Modern Hospital Did Not Pay Extortion Money, Criminals Miscreants Fired

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंकड़बाग के मॉडर्न हॉस्पीटल में हुई फायरिंग।

  • अस्पताल के बाहर कई राउंड चलाई गोली, पुलिस को पहुंचने में लग गया 20 मिनट

पटना में अपराधियों ने पुलिस को फिर बड़ी चुनौती दी है। शहर के पॉश इलाके कंकड़बाग में तिवारी बेचर रोड पर स्थित मॉडर्न हॉस्पिटल में फायरिंग कर दहशत फैला दी है। शुक्रवार को दिन में लगभग एक बजे बदमाशों ने इसलिए फायरिंग की क्योंकि हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने रंगदारी की डिमांड पूरी नहीं की थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इसको लेकर आसपास में दहशत है।

फिर खुली पुलिस चौकसी की पोल

कंकड़बाग का तिवारी बेचर रोड काफी पॉश इलाका है। पुलिस का दावा होता है कि यहां हमेशा चौकसी रहती है। लेकिन शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना के बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए हैं।

पैदल ही पिस्टल लेकर आया था बदमाश

घटना में अभी पुलिस जांच कर रही है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश पैदल ही आया था। वह हॉस्पिटल के बाहर पहुंचते ही पहले हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाश ने अंदर की तरफ भी बाहर से ही फायरिंग किया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद अफरा तफरी के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन घटना के बाद पुलिस को घटना स्थल तक पहुंचने में काफी देरी हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी एक ही बदमाश के पैदल आकर घटना को अंजाम देने की बात और डायरेक्टर से रंगदारी का मामला सामने आ रहा है। पुलिस आसपास के CCTV को खंगालने में जुटी है।



Source link