नवविवाहिता ने लगाई फांसी: पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, 7 माह पहले लॉकडाउन में हुई थी शादी

नवविवाहिता ने लगाई फांसी: पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, 7 माह पहले लॉकडाउन में हुई थी शादी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

थाना सुरखी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • सुरखी थाना क्षेत्र के चितोरा गांव का मामला
  • नाइलोन की काली रस्सी से फंदा बनाकर की आत्महत्या

सुरखी थाना क्षेत्र के चितोरा गांव में शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर के बाहर गई एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी लॉकडाउन में करीब 7 माह पहले हुई थी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच अनबन की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों मौके पर पहुंचे और महिला का शव पेड़ से नीचे उतारा। तब उसकी सांस चल रही थी। इसके 10 मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने की बाद सुरखी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि चितोरा गांव के नेतराम लोधी की शादी लॉकडाउन के दौरान देवरी के बेलढ़ाना गांव की रहने वाली अभिलाषा (20) से हुई थी। नेतराम का एक बड़ा भाई भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। शुक्रवार सुबह अभिलाषा सोकर उठी और घर के बाहर जाने लगी तो सास ने छोटी बहु से पूछा कि इतने सुबह से कहां जा रही हो? तो बहु ने कहा कि रात से पेट दर्द हो रहा है। शौच के लिए जा रही हूं। इतना कहकर बहु घर से करीब 100 मीटर दूर गांव के गहरा हार क्षेत्र में शौच के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद ससुर टीकाराम लोधी को चीख की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ससुर व अन्य परिजनों उस तरफ दौड़कर गए तो छेवले के पेड़ से बंधी काली नाइलोन की रस्सी से बने फंदे से छोटी बहु अभिलाषा लोधी लटकी हुई फड़फड़ा रही थी। परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन इतने में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पुलिस व अभिलाषा के मायके पक्ष को सूचना दी। शादी को ज्यादा समय नहीं होने से अभिलाषा की अभी कोई संतान नहीं थी। सुरखी टीआई आनंद राज ने बताया कि शुरूआती जांच में पति-पत्नी के बीच अनबन की बात पता चली है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।



Source link