नैनो-गिरगिट: वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे छोटा गिरगिट, सूरजमुखी के बीज के बराबर इसका आकार

नैनो-गिरगिट: वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे छोटा गिरगिट, सूरजमुखी के बीज के बराबर इसका आकार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • दुनियाभर में अब तक 11,500 रेप्टाइल, नैनो-गिरगिट इनमें से सबसे छोटा है
  • नर गिरगिट का आकार 0.87 इंच और मादा का आकार 1.14 इंच है

वैज्ञानिकों ने 1 इंच से भी छोटा गिरगिट खोजा है। यह दुनिया का सबसे छोटा रेप्टाइल यानी रेंगने वाला जीव बन गया है। इसे नैनो-गिरगिट नाम दिया गया है। इसे जर्मनी और मेडागास्कर की टीम ने उत्तरी मेडागास्कर के जंगल में खोजा। दुनियाभर में अब तक 11,500 रेप्टाइल मिल चुके हैं, नैनो-गिरगिट इनमें से सबसे छोटा है।

मादा से छोटा है नर गिरगिट
वैज्ञानिकों को दो नर और दो मादा गिरगिट मिले हैं। नर गिरगिट मादा से छोटा है। नर गिरगिट का आकार 0.87 इंच और मादा का आकार 1.14 इंच है।

मेडागास्कर के जंगल इसका घर
जर्मनी के नेचुरल हिस्ट्री सेंटर के वैज्ञानिक ओलिवर हॉलिस्चेक कहते हैं, मेडागास्कर के जंगल ही नैनो-गिरगिट का घर है। कई सालों से इस जंगल की कटाई की जा रही थी, लेकिन नैनो-गिरगिट को बचाने के लिए अब इसे संरक्षित किया जा रहा है।



Source link