सुविधा: बिजली बिल जमा करने के लिए पॉवर हाउस कार्यालय में बनाया गया काउंटर

सुविधा: बिजली बिल जमा करने के लिए पॉवर हाउस कार्यालय में बनाया गया काउंटर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

चौसा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑनलाइन बिजली बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए चौसा पॉवर हाउस स्थित कार्यालय में बिजली बिल काउंटर खोल दी गई है। जहां उपभोक्ताओं के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है। पावर हाउस कार्यालय में बिल जमा करने का काउंटर न होने के कारण हर माह ऑफलाइन बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे थे।

इससे रेवेन्यू कलेक्शन में भी काफी कमी आई है। कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में लागू होने के बाद ऑनलाइन छोड़कर बिजली बिल वसूली कार्य कम हो गया था। उपभोक्ताओं को बिजली बिल हर माह जमा करने में सहुलियत हो, इसके लिए काउंटर खोला गया।

ताकि एकाएक उपभोक्ताओं पर बिल का भार नहीं हो। बिजली बिल जमा करते समय सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है। कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि बकाया बिजली बिल का भुगतान करे, ताकि सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति जारी रहे।



Source link