News18
70 वर्षीय कारोबारी नगेंद्र नाथ और 65 वर्षीय उनकी पत्नी सुमन नाथ शुक्रवार को मृत पाए गए. इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर समेत सभी आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 5, 2021, 3:42 PM IST
पुलिस के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड में किसी जानकर का ही हाथ है. पुलिस की छानबीन में पता चला है कि घर में किसी भी तरह की फोर्स एंट्री नहीं है. हत्यारों ने दंपति की हत्या गला घोंट कर की है. बताया जाता है कि सुमन भारती योग संस्थान में योगा ट्रेनर थीं. वह लंबे समय से लोगों को योग की निशुल्क शिक्षा दे रही थीं.