नई दिल्ली: जब अमरिकी पॉप स्टार ने रिआना (Rihanna) किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर ट्वीट किया था तब महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें करारा जवाब देते हुए भारत की एकजुटता का संदेश दिया था. मास्टर ब्लास्टर के इस कदम को लेकर राजनीतिक दल के नेताओं ने सचिन का अपमान किया. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं क्या है पूरा मामला
रिआना के ट्वीट पर मचा बवाल
32 साल की अमेरिकी सिंगर रिआना (Rihanna) ने दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट बंद होने पर एक न्यूज वेबसाइट की खबर को शेयर करते हुए किसानों का पक्ष लिया था. रिआना ने लिखा, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में #FarmersProtest का हैश टैग भी दर्ज किया था.
why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S
— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021
सचिन ने रिआना पर साधा निशाना
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्विटर पर लिखा था कि, ‘भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता. बाहरी ताकत दर्शक हो सकते हैं, लेकिन भागीदार नहीं. भारतीय नागरिक भारत के बारे में जानते हैं. हम एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट रहें’ #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda’
India’s sovereignty cannot be compromised. External forces can be spectators but not participants.
Indians know India and should decide for India. Let’s remain united as a nation.#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 3, 2021
केरल में सचिन का अपमान
सचिन ने जो भारत की एकजुटता की बात कही वो केरल (Kerala) में मौजूद इंडियन यूथ कांग्रेस (Indian Youth Congress) के नेताओं को इतनी नागवार गुजरी कि इन लोगों भारत रत्न पाने वाले दिग्गज का अपमान कर दिया. कोच्चि (Kochi) में कांग्रेसी नेताओं ने मास्टर ब्लास्टर के कटआउट पर काला तेल गिराया और विरोध में नारे लगाए.
Kerala: Members of Indian Youth Congress pour black oil on a cut-out of Sachin Tendulkar in Kochi, over his tweet on international personalities tweeting on #FarmLaws. pic.twitter.com/Vy2DYuDk15
— ANI (@ANI) February 5, 2021