Suzuki Hayabusa 2021 का ग्लोबल डेब्यू, जानें इस सुपरबाइक के फीचर्स और कीमत– News18 Hindi

Suzuki Hayabusa 2021 का ग्लोबल डेब्यू, जानें इस सुपरबाइक के फीचर्स और कीमत– News18 Hindi


नई दिल्ली. जापान की दिग्गज ऑटो निर्माता सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) ने शुक्रवार को अपनी सुपरबाइक Suzuki Hayabusa 2021 का थर्ड जेनरेशन मॉडल आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है. नई 2021 हायाबुसा में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. बता दें कि Suzuki Hayabusa के फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को कंपनी ने साल 1998 में पेश किया था, जिसकी बिक्री 2007 तक की गई थी. इसके बाद साल 2008 में कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को बाजार में उतारा जो अब तक बिक रही थी.

इंजन- नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है. इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है. इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है. कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा.

यह इंजन 9,700 rpm पर 187.7 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन में पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

ये भी पढ़ें: आपकी कार को बेहतर बनाएंगी ये एसेसरीज, यहां मिलेगा बेस्ट ऑफर, देखें डिटेल

कंपनी बाइक को यूरोपीय बाजारों के बाद जापान और उत्तरी अमेरिका में लॉन्च करेगी. अगर भारत में लॉन्चिंग की बात की जाए तो इसकी 2021 की दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में आने की भी उम्मीद है.

फीचर्स- कंपनी के नए सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम (S.I.R.S.) से लैस है. इससे बाइक में 5 राइडिंग मोड, पावर मोड सेलेक्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम और एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें एक्टिव स्पीड लिमिटर जैसा फीचर भी मिलता है. मॉडल में डुअल-टोन बॉडी रंगों के साथ एक शार्प-लुक का एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है. फ्रंट में बिल्ट-इन पोजिशन लाइट्स के साथ टर्न सिग्नल और एक ऑल-एलईडी हेडलाइट दी गई है.

ये भी पढ़ें: यदि आप इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए खुशखबरी, हर 3 किमी पर मिलेगा चार्जिंग स्टेशन

कंपनी के बाइक के एनालॉग डायल के बीच में एक छोटा TFT पैनल दिया गया है. अन्य अपडेट्स में मल्टी इंजन पावर मोड, एक क्विकशिफ्टर, और नए इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन शामिल हैं. साथ ही एक कंप्रेहेंसिव इलेक्ट्रॉनिक्स सुइट शामिल हो सकते हैं, जिसमें एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) शामिल है जो कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को पावर देगा.

कंपनी ने Hayabusa को 3 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. ग्लास स्पार्कल ब्लैक एंड कैंडी बर्न गोल्ड, मेटालिक मैट सिल्वर एंड कैंडी डारिंग रेड और पर्ल ब्रिलिएंट व्हाइट एंड मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू.





Source link