- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Drunken Neighbor Committed Indecent Act On Woman And Beaten Up In Gaurella Pendra Marwahi Dist, Chhattisgarh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गौरेलाएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शराब के नशे में धुत एक युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की।
- पेंड्रा क्षेत्र के कोटमी का मामला, शोर सुनकर पहुंची आसपास की महिलाओं ने बचाया
- पति के आने के बाद थाने पहुंच महिला ने दर्ज कराई FIR, तीन दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पड़ोसी महिला से अभद्रता की। हाथ में टंगिया लेकर घर में घुसे युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। शोर सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और उसे बचाया। इस दौरान युवक भाग निकला। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोटमी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला 2 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे घर में अकेली थी। उस समय उसका पति बिजली का बिल जमा करने के लिए कोटमी गया था। तभी नशे में धुत गांव का ही ददनू राम हाथ में टंगिया लिए घर में घुस आया। उसने महिला का हाथ पकड़ लिया। कपड़े खींच कर जबरदस्ती करने लगा। इस पर महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी भी दी।
पहले भी कर चुका था महिला से छेड़खानी
इस बीच शोर सुनकर आसपास की महिलाएं एकत्र हो गईं और बीच-बचाव करने लगी। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला। पति के लौटने के बाद महिला ने उसे सारी बात बताई और थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। महिला का आरोप है कि पहले भी ददनू राम छेड़खानी कर चुका है। घटना के बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। हालांकि तीन दिन बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छेड़छाड़ और घर में घुसकर धमकी देने आरोप में गिरफ्तार किया गया है।