- Hindi News
- Tech auto
- Top Selling Cars In India In January 2021 Sales Report Update; Hyundai Venue Dzire Amaze Aura
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
ऑटो उद्योग के संगठन सियाम ने हाल ही में जनवरी 2021 के बिक्री आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक पिछले महीने 3.03 लाख से ज्यादा पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। यह जनवरी 2020 की तुलना में 17.7% की ग्रोथ है। मारुति सुजुकी ने इस दौरान 1.39 लाख कारें बेची। 45.8% के साथ मारुति की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रही जबकि 17% हिस्सेदारी के साथ हुंडई दूसरे नंबर पर रही। लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान, हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी कौन सी रही? चलिए जानते हैं….
हैचबैक: ऑल्टो की बिक्री में -3.45% गिरावट, बावजूद टॉप पर
पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक मारुति ऑल्टो रही। इसकी 18,260 यूनिट बिकी, हालांकि पिछले साल की तुलना में यह -3.45% की गिरावट है। 17,180 कारों के साथ स्विफ्ट दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही। सेगमेंट में सबसे ज्यादा 64% की ग्रोथ अल्ट्रोज की बिक्री में रही। टाटा ने पिछले महीने 7,378 अल्ट्रोज बेची।

कॉम्पैक्ट एसयूवी: होंडा WR-V की बिक्री में 943.96% की बढ़त
सेगमेंट में सबसे ज्यादा 943.96% की ग्रोथ होंडा WR-V की रही। होंडा ने पिछले महीने 1,211 WR-V बेची, जबकि पिछले साल इसी अवधि में सिर्फ 116 WR-V कारें ही बिकी थीं। 11,779 यूनिट के साथ हुंडई वेन्यू सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही। यह सालाना आधार पर 74.94% की ग्रोथ है। नेक्सन की बिक्री में 143.19% की ग्रोथ रही।

सेडान: डिजायर की ग्रोथ में 32% की गिरावट, बावजूद टॉप पर
पिछले महीने मारुति ने 15,125 डिजायर बेची। सालाना आधार पर इसमें 32% गिरावट रही, बावजूद डिजायर लिस्ट में टॉप पोजीशन पर है। 5,477 यूनिट के साथ होंडा अमेज दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही। सेगमेंट में सबसे ज्यादा 127% की ग्रोथ टाटा टिगोर की बिक्री में रही। पिछले महीने 2,025 टाटा टिगोर बिकी। सबसे ज्यादा 68.46% की गिरावट स्कोडा सुपर्ब की बिक्री में रही।
