ओडिशा का आमगांव हादसा: सड़क हादसे में घायल एक और महिला की मौत; अब तक 10 महिलाओं की जा चुकी है जान

ओडिशा का आमगांव हादसा: सड़क हादसे में घायल एक और महिला की मौत; अब तक 10 महिलाओं की जा चुकी है जान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जगदलपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में हुए इस हादसे के दौरान जगदलपुर की 9 महिलाओं की मौत हुई थी। इसमें सात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

  • जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती वृद्ध महिला ने उपचार के दौरान सुबह तोड़ा दम, 11 अब भी भर्ती
  • मुरताहांडी से शोक कार्यक्रम से लौटने के दौरान 31 जनवरी की देर रात पेड़ से टकरा गई थी पिकअप

ओडिशा के कोटपाड़ के पास आमगांव में हुए सड़क हादसे में घायल एक और महिला ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। वह जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। अब मरने वाली महिलाओं की संख्या 10 हो गई है। वहीं 11 महिलाएं अब भी भर्ती हैं। स्थानीय पुलिस की ओर से इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को दे दी गई है। अब कोटपाड़ा पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जरूरी दस्तावेज बनाने के लिए जगदलपुर पहुंचेगी।

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जिस महिला की मौत हुई उसका नाम केले (55) पति रामच्रंद है। वह मोरठपाल की रहने वाली थी। ओडिशा के कोटपाड़ के पास आमगांव में रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया था। हादसे में बस्तर के कलचा गांव की 9 महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि 12 अन्य महिलाएं घायल हो गईं थीं। सभी ओडिशा के मुरताहांडी में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने पिकअप में सवार होकर गए थे।

लौटने के दौरान अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार पिकअप
लौटने के दौरान गुलमी मार्ग पर पड़ने वाले एक साथ दो मोड़ पर हादसा हुआ। जिस जगह हादसा हुआ है वहां एक साथ राइट और लेफ्ट लेते दो मोड़ हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी पहला मोड़ तो पार कर गई लेकिन दूसरे मोड़ पर पेड़ से जा टकराई। रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी कई बार पलटी। 7 महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई।



Source link