कार के कम माइलेज से हैं परेशान तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, जानें डिटेल्स– News18 Hindi

कार के कम माइलेज से हैं परेशान तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, जानें डिटेल्स– News18 Hindi


नई दिल्ली. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच सभी के लिए कार अफोर्ड करना मुश्किल होता जा रहा है. क्योंकि हैचबैक कार हो या सेडान कार सभी कार ज्यादा से ज्यादा 15 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर का ही माइलेज देती है. ऐसे में कोरोना काल में आमदनी कम होने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से सभी के लिए कार चला पाना मुश्किल होता जा रहा है. लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको कार की माइलेज बढ़ाने के लिए कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे है. जिससे आपकी कार का माइलेज तो बढ़ेगा ही साथ में कार के मेंनटेंस पर होने वाला खर्चा भी कम होगा.

कार सर्विस समय पर कराएं- आप हमेशा ही अपनी कार की सर्विस को डिले करते है. तो हम आपको बता दें कार की सर्विस जितनी डिले होती जाती है उसका मालेज उतना ही ज्यादा घटता जाता है. ऐसे में यदि आप अपनी कार के मालेज को बेहतर रखना चाहते है. तो निश्चित समय पर अपनी कार की सर्विस जरूर कराएं.

यह भी पढ़ें: TVS और BMW मिलकर बनाएंगे 310cc की बाइक, जानिए इसके बारे में सबकुछ

सभी टायर में हवा का प्रेशर ठीक रखें- यदि आप के कार के टायरों में हवा का प्रेशन कम रहता है. तो आपकी कार के इंजन का ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आपकी कार का इंजन ज्यादा फ़्यूल यूज करता है और आपकी कार का मालेज औसतन घट जाता है. ऐसे में यदि आप अपनी कार के मालेज को औसत से बेहतर रखना चाहते हैं. तो आपको कार के चारों टायर में हवा का प्रेशन ठीक रखना चाहिए.

कार की स्पीड रोड़ के हिसाब से मेंटेन करें- आज जब भी लंबी यात्रा पर जा रहे है तो अपनी कार की स्पीड रोड़ के हिसाब से मेंटेन करें. क्योंकि यदि आप नार्मल रोड़ पर तेज रफ्तार से कार चलाएंगे तो ट्रैफिक की वजह से आपको बार-बार ब्रेक का यूज करना पड़ेगा. जिसका सीधा असर कार के माइलेज पर पड़ता है और कार औसत मालेज से नीचे प्रफोर्म करती है.

यह भी पढ़ें: बाइक से बना रहे है लॉग राइडिंग का प्लान, तो इन एसेसरीज को जरूर खरीदें

कार का एयर फिल्टर साफ रखें- अगर कार का एयर फिल्टर गंदा है, तो इसका सीधा असर कार की इंजन पर पड़ता है. इसका नतीजा यह होता है कि कार का इंजन तेजी से इंधन की खपत करने लगता है, जिससे कार की माइलेज घट जाती है. दरअसल इंजन के एयर फिल्टर में गंदगी, धूल या मिट्टी के कण आकर चिपत जाते हैं. इसके कारण यह जाम हो जाता है. इसलिए कार के एयर फिल्टर को हर छोटे अंतराल पर चेक कराते रहना चाहिए.





Source link