कोरोना देश में: मार्च में शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन का तीसरा फेज; इसमें 50 साल से ऊपर वालों को दी जाएगी वैक्सीन

कोरोना देश में: मार्च में शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन का तीसरा फेज; इसमें 50 साल से ऊपर वालों को दी जाएगी वैक्सीन



  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

वैक्सीनेशन पर अच्छी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीनेशन का तीसरा फेज मार्च में शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। बताया कि तीसरे फेज की वैक्सीनेशन प्रक्रिया मार्च के किसी भी हफ्ते में शुरू हो सकती है। इसमें 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 50 साल से कम उम्र के हाई रिस्क वाले लोगों को भी प्रायोरिटी मिलेगी। वैक्सीनेशन के पहले और दूसरे फेज में अब तक देश के 52 लाख 90 हजार से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इन सभी को 13 फरवरी से वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा।

3 और वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में कोरोना की 7 और वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें 3 वैक्सीन ऐसी हैं जिनका क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि देश में 3 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को फ्री में वैक्सीन दी जा रही हैं। इसके लिए पीएम केयर फंड्स से मदद मिली है।

22 देशों से वैक्सीन की डिमांड आई
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि दुनिया के 22 देशों से वैक्सीन की डिमांड आई है। इनमें अफगानिस्तान, अल्जीरिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, इजिप्ट, कुवैत, मॉरीशस, मालदीव, मंगोलिया, सउदी अरब, म्यांमार, नेपाल, ओमान, बोरोक्को, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और UAE जैसे देश हैं। इनमें 15 से ज्यादा देशों को 2 फरवरी तक ग्रांट के तौर पर 56 लाख डोज दी गई है, जबकि कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर 105 लाख डोज दी जा रही है।

कोरोना अपडेट्स

  • देश में वैक्सीनेशन शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 52 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। भारत ने सबसे कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। 50 लाख लोगों के वैक्सीनेशन में अमेरिका को 24 दिन, ब्रिटेन को 43 और इजराइल को 45 दिन लगे थे। भारत में शुक्रवार को 3,31,029 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
  • यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक वैक्सीनेशन के बाद साइड इफेक्ट के बहुत कम मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 27 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। पिछले 24 घंटों में किसी को हॉस्पिटल में एडमिट करने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
  • महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर अनिल देशमुख कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी सेहत बेहतर है। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करा लें। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 20,36,002 केस हो चुके हैं। इनमें से 51,215 की मौत हुई है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 फरवरी से 6वीं से 8वीं तक के स्कूल खोलने का फैसला लिया है। सरकार ने बताया कि पहली से 5वीं तक के स्कूल 1 मार्च से खुलेंगे।
  • अमेरिकन कंपनी फाइजर ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मांग को लेकर भारत सरकार को दी एप्लीकेशन वापस ले ली। 3 फरवरी को ही ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इसका रिव्यू किया था। कमेटी ने कंपनी से ट्रायल से जुड़ी और जानकारी मांगी थी। इसके बाद कंपनी ने एप्लीकेशन वापस लेने का फैसला लिया।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली
राज्य में गुरुवार को 158 नए मरीज मिले। 165 लोग रिकवर हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 35 हजार 639 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 23 हजार 574 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 871 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1194 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 166 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 263 मरीज ठीक भी हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2.55 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.49 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,818 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,331 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां गुरुवार को 275 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 430 मरीज ठीक भी हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2.62 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.55 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,392 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,700 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां गुरुवार को 139 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 192 मरीज ठीक भी हुए। अब तक 3.17 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 3.13 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,770 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 1,639 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में गुरुवार को 2,736 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,339 लोग रिकवर हुए और 46 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 36 हजार 2 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 48 हजार 674 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 215 मरीजों की मौत हो चुकी है। 34 हजार 862 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।



Source link