झुंझुनूं में कोरोना से जंग: एसपी और एएसपी ने लगवाया कोरोना का टीका, 16 वैक्सीनेशन सेंटर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों को लगे टीके

झुंझुनूं में कोरोना से जंग: एसपी और एएसपी ने लगवाया कोरोना का टीका, 16 वैक्सीनेशन सेंटर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों को लगे टीके


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

झुंझुनूं2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झुंझुनू एसपी मनीष त्रिपाठी ने लगवाया टीका।

जिले में शनिवार को एसपी और एएसपी समेत कई पुलिस कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। एसपी मनीष त्रिपाठी और अन्य आला पुलिस अधिकारियों को बीडीके अस्पताल में टीके लगाए गए। जवानों और अन्य अधिकारियों के लिए पुलिस लाइन में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया। वहीं, पुलिस थानों के लिए उपखंड क्षेत्रों की सीएचसी में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। कुल 16 सेंटर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों को टीके लगाए गए।

वैक्सीनेशन के दौरान अलग-अलग विभाग के पुलिस कर्मी वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। जिसमें ट्रैफिक पुलिस भी शामिल रही। अलग-अलग सेंटर्स पर पुलिस कर्मचारियों में वैक्सीनेशन के लिए उत्साह नजर आया। जहां सुबह से ही लाइन लगी रही।

सीएमएचओ डाॅ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधिकारियाें और जवानाें काे टीके लगे। इसमें जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अन्य आला पुलिस अधिकारियाें और पुलिस जवानों को टीके लगे। इसके अलावा पुलिस थानाें के लिए उपखंड क्षेत्राें की सीएचसी में टीकाकरण हो रहा है। डाॅ. गुर्जर ने बताया कि पिलानी, मंडावा व बिसाऊ थाने के स्टाफ के लिए मंडावा में टीके लगाए जा रहे हैं। एसपी मनीष त्रिपाठी के टीकाकरण के दौरान कलेक्टर यूडी खान, एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ अनिल महलावत समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

एक दिन पहले नगर निकायों के कर्मचारियों को लगी वैक्सीन

इससे पहले शुक्रवार को जिले में 14 वैक्सीनेशन सेंटरों पर नगर निकायों के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए बीडीके अस्पताल में दो और गांधी चौक की अरबन डिस्पेंसरी की एक साइट पर टीके लगाए गए। जिले की 11 नगरपालिकाओं में वहां के सामुदायिक अस्पतालों के वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीके लगाए जा रहे हैं।

एडिशनल एसपी ने लगवाया टीका।

एडिशनल एसपी ने लगवाया टीका।

ट्रैफिक पुलिस भी वैक्सीनेशन के लिए पहुंची।

ट्रैफिक पुलिस भी वैक्सीनेशन के लिए पहुंची।

(रिपोर्ट- उत्तम जोशी)



Source link