हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं |
|
बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
- भोपाल और इंदौर में अब बिना हेलमेट के टू व्हीलर्स चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। सीएनजी पंप पर भी गैस नहीं भरी जाएगी। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने 30 जुलाई को यह आदेश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
शहनाई का संगम
- स्पिक मैके भोपाल चैप्टर 30 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 10 बजे मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल में विशेष संगीतमय कार्यक्रम होगा। इस मौके पर प्रसिद्ध शहनाई वादक अश्वनी शंकर ‘शहनाई’ पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम लेक्चर-डेमोंस्ट्रेशन (LEC-DEM) के रूप में होगा, जिसमें युवा वर्ग को भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों और महत्व से परिचित कराया जाएगा।
जनजातीय चित्र प्रदर्शनी
- मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की ओर से प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों की प्रदर्शनी शलाका शुरू की गई है। इसमें गोंड जनजातीय चित्रकार शैलेंद्र टेकाम के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। 64वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अगस्त 2025 तक चलेगी।
खेल दिवस पर आयोजन
- 30 अगस्त को सुबह 10:30 बजे नर्मदा क्लब, भोपाल में खेल विषयों पर विशेष सेमिनार होगा। इसमें पूर्व क्रिकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर मदनलाल शर्मा, स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. मनोज नागर, हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट डॉ. संजना किरन, एंटी-डोपिंग अधिकारी शशिकांत भारद्वाज व्याख्यान देंगे।
- दोपहर 3 बजे टीटी नगर स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच (सरदारपुर बनाम विचारपुर) खेला जाएगा।
|
| कैंपस/जॉब |
|
एमसीयू के सांध्यकालीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश
- माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर, मीडिया और योग विषयों के सांध्यकालीन पीजी डिप्लोमा में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थी https://mcrpv.mponline.gov.in/portal/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए www.mcu.ac.in पर विजिट करें या मोबाइल नंबर 7974265226, 9827555014 पर संपर्क कर सकते हैं।
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 2865 पदों पर वैकेंसी
- पश्चिम मध्य रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के तहत होने वाली इस भर्ती में कुल 2865 पद भरे जाएंगे। अधिसूचना के मुताबिक भोपाल मंडल के लिए 558 पद, जबलपुर मंडल में 1136 पद, कोटा मंडल में 865 पद, भोपाल स्थित सडीपुका में 136 पद, कोटा वर्कशॉप में 151 पद और मुख्यालय जबलपुर में 19 पद निर्धारित किए गए हैं।पढ़ें पूरी खबर
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link