टोल मुक्त हाइवे: धरना समाप्त कर टोल पर मचाया हंगामा, दस मिनट नारेबाजी तक निकले वाहन, फिर कटने लगा फास्टैग से कैश, हाइवे पर जुटे किसानों को पुलिस ने किनारे किया

टोल मुक्त हाइवे: धरना समाप्त कर टोल पर मचाया हंगामा, दस मिनट नारेबाजी तक निकले वाहन, फिर कटने लगा फास्टैग से कैश, हाइवे पर जुटे किसानों को पुलिस ने किनारे किया


  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Ending The Strike, There Was A Ruckus On The Toll, Vehicles Went Out For Ten Minutes Of Sloganeering, Then The Cash Was Cut From The Fastag, The Farmers On The Highway Drove The Police

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीकर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखेपुरा प्लाजा से बगैर टोल दिए वाहनों को निकालते प्रदर्शन्कारी

तीन बजे तक हाइवे पर बैठे किसानों को पुलिस ने नहीं छेड़ा, यहां तक की रास्ता रोक रहे युवाओं को भी कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके बाद पुलिस ने हाइवे पर टोल के पास जुट रहे किसानों को किनारे कर दिया। इसके बाद एक बार फिर संयुक्त मोर्चा किसानों ने पुलिस को पीएम मोदी के कहने पर हटाने की बात कहते हुए नारेबाजी शुरू दी।

दरअसल किसानों ने चक्का जाम के लिए दे रहे धरने को खत्म करते हुए टोल फ्री कराने के लिए टाेल पर धावा बोल दिया। प्लाजा से निकल रहे वाहनों को टोल नहीं देने दिया। किसानों की संख्या को देखते हुए टोल कर्मचारियों ने भी टोल काटना बंद कर दिया, लेकिन दस मिनट बाद किसानों की संख्या कम होने लगी, टोल पर फास्टैग कटने लग गया।

इसको देखते हुए किसान प्रतिनिधी फिर से हाइवे पर जमा होने लगे। नारेबाजी करने लगे। इस मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको हाइवे के बीच से हटाते हुुए किनारे करना शुरू कर दिया। इसके बाद मौजूद लोगों ने पुलिस की पीएम मोदी से मिलीभगत के नारे लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से टैंट लगाकर टोल प्लाजा पर धरना देना शुरू कर दिया। किसान नेताओं का कहना था कि जब तक यहां पर पचास से अधिक किसान नहीं होंगे, टोल फिर शुरू हो जाएगा। कब तक टाेल फ्री रहेगा? इस सवाल के जवाब में किसान प्रतिनिधियों का कहना था कि जब तक हमारे नेताओं का कोई आदेश नहीं आ जाता।



Source link