Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पट्टीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
थाना सरहाली की पुलिस ने घर से 10 लाख रुपए चुराने के आरोप में 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पिता अश्विनी कुमार निवासी सरहाली ने थाना सरहाली पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रूबीना की ओर से पड़ोसियाें प्रीतपाल सिंह, अनिल पाल और सुखजीत कौर से मिलकर घर से 10 लाख रुपए चोरी कर लिए गए और आराेपी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गए हैं। पुलिस ने रूबीना समेत प्रीतपाल सिंह, अनिल पाल और सुखजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।