बॉयफ्रेंड ने दी धमकी, गर्लफ्रेंड पहुंची थाने: युवती ने होटल में एक रात रूकने किया इनकार तो बॉयफ्रेंड ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

बॉयफ्रेंड ने दी धमकी, गर्लफ्रेंड पहुंची थाने: युवती ने होटल में एक रात रूकने किया इनकार तो बॉयफ्रेंड ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Girlfriend Not Ready To Stay In Hotel, Then Boyfriend Threatens To Make Video Viral, Accused Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो- थाना थाटीपुर

  • थाटीपुर में धमकाने और वीडियो वायरल करने पर हुई FIR
  • आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल किया जब्त

एक युवती ने होटल में रूकने से मना किया तो बॉयफ्रेंड ने उसके न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। घटना 27 जनवरी से 5 फरवरी के बीच थाटीपुर की है। युवती ने शनिवार को थाटीपुर थाने पहुंचकर शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के सुरेश नगर निवासी 23 वर्षीय युवती ने थाटीपुर थाना पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत में बताया है कि पांच साल पहले उसकी दोस्ती आकाश पुत्र निरंजन जाटव निवासी रोशनी घर खटीक मोहल्ला से हुई थी। कुछ समय बाद उनके बीच प्रेम संबंध हो गए। पांच साल में कई बार आकाश ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह कहता था कि शादी उसी से करेगा। हर बार वह फोटो-वीडियो भी बनाता था। 27 जनवरी की शाम को आकाश उसके घर के पास पहुंचा। उसने युवती से होटल में एक पूरी रात उसके साथ रूकने के लिए कहा। इस पर युवती ने मना कर दिया। यह सुनकर आकाश बौखला गया। उसने युवती को धमकी दे दी कि वह नहीं मानी तो वह उसके सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही उसे बदनाम कर देगा। इससे युवती काफी डर गई। इसी समय युवती की मां बाहर आई तो आरोपी भाग गया। तभी से युवती काफी डरी हुई थी। फोन पर भी युवक धमकाता रहा, उसने शादी करने से भी इनकार कर दिया। युवती ने हिम्मत कर यह बात शुक्रवार रात अपनी मां को बताई। शनिवार को वह

मां के साथ थाटीपुर थाना पहुंची और पूरी बात बता दी। इस पर पुलिस ने तत्काल आकाश के खिलाफ धमकाने व वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस आईटी एक्सपर्ट से मोबाइल की जांच करा रही है।



Source link