मनी लॉन्ड्रिंग केस: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, NIA कोर्ट की कार्रवाई

मनी लॉन्ड्रिंग केस: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, NIA कोर्ट की कार्रवाई


  • Hindi News
  • National
  • NIA Court Issued Warrant Against Lashkar e Taiba (LeT) Chief And 26 11 Mumbai Attack Mastermind Hafiz Saeed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाफिज सईद 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का मुख्य आरोपी है। इसमें 166 लोगों की मौत हुई थी। (फाइल फोटो)

दिल्ली में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा चीफ और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के आरोपों पर हाफिज समेत 3 अन्य के खिलाफ यह फैसला किया है। हाफिज फिलहाल पाकिस्तान की जेल में बंद है।

हाफिज के अलावा इनके नाम शामिल

  • जहूर अहमद शाह, कश्मीरी बिजनेसमैन
  • अल्ताफ अहमद शाह उर्फ फंटूस, अलगाववादी
  • नवल किशोर कपूर, UAE के बिजनेसमैन

पिछले महीने पाकिस्तान की कोर्ट ने सजा सुनाई थी
पिछले महीने ही पाकिस्तान की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद को अवैध फंडिंग मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। हाफिज मुंबई में हुए आतंकी हमले का मुख्य आरोपी है। इसमें 166 लोगों की मौत हुई थी।

सईद के साथ दो और आरोपियों प्रो. जफर इकबाल, और याह्या मुजाहिद को दो मामलों में पांच-पांच साल और दूसरे मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन पर 1,10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। सभी की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली गई थी।

चैरिटी के बहाने आतंक फैला रहा हाफिज
हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। 11 सितंबर, 2001 में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने इस संगठन को विदेशी आतंकी संगठन की लिस्ट में शामिल किया था। 2002 में पाकिस्तान की सरकार ने भी लश्कर पर पाबंदी लगा दी थी। उसके बाद हाफिज सईद ने नया संगठन जमात-उद-दावा बनाया था। अब वो इसी संगठन को चैरिटी बताकर आतंकवाद फैला रहा है।



Source link