विंटर फैशन विद स्टाइल: लॉन्ग कार्डिगन में नजर आएं सबसे खास, बिंदास लुक के लिए फॉलो करें सोनाक्षी, दीपिका, शिल्पा और कृति सेनन का स्टाइलिश लुक

विंटर फैशन विद स्टाइल: लॉन्ग कार्डिगन में नजर आएं सबसे खास, बिंदास लुक के लिए फॉलो करें सोनाक्षी, दीपिका, शिल्पा और कृति सेनन का स्टाइलिश लुक


  • Hindi News
  • Women
  • Lifestyle
  • The Most Special In A Long Cardigan, Follow Sonakshi, Deepika, Shilpa And Kriti Sanon For A Stylish Look

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सर्दियों का मौसम फैशन और स्टाइल से दूर रहने का नहीं बल्कि नए फैशन गोल सेट करने का है। बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह इस मौसम में कूल और ट्रेंडी दिखने के लिए इन तीन एक्ट्रेस का लुक कॉपी किया जा सकता है। ये एक्ट्रेस डार्क कलर की लॉन्ग कार्डिगन के साथ न्यूट्रल कलर टी शर्ट पहने अक्सर देखी जाती हैं। ये लुक देखने के बाद कोई भी आपकी स्टाइल का कायल हो सकता है।

सोनाक्षी सिन्हा
व्हाइट कलर के टॉप के साथ सोनाक्षी ने ब्लैक प्रिंटेड लॉन्ग कार्डिगन पहना है। ठंडक भरे इस मौसम में सोनाक्षी ने स्नीकर्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस आउटफिट के साथ जींस परफेक्ट है।

दीपिका पादुकोण
दीपका ने ब्लैक कलर ड्रेस को डेनिम के लॉन्ग कार्डिगन से कंप्लीट किया है। इस लुक के साथ ब्लैक सनग्लास जंच रहा है। दीपिका की तरह लॉन्ग बूट की पेयरिंग आपको भीड़ से अलग दिखाने में मदद करेगी। साथ ही ठंडक से भी बचाएगी।

शिल्पा शेट्‌टी
इस बॉलीवुड दीवा ने पिंक ड्रेस के साथ ब्लैक और व्हाइट प्रिंटेड लॉन्ग कॉर्डिगन पहना है। हाई हील और ओपन हेयर स्टाइल भी उन पर सूट हो रहा है। शिल्पा ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को खास बनाया है।

कृति सेनन
व्हाइट टॉप के साथ कृति ने जींस की शानदार पेयरिंग की है। अपने लुक को फिनिश करने के लिए उन्होंने चेक्स वाले लॉन्ग कार्डिगन को चुना है। इस ड्रेस के साथ उनकी हेयर स्टाइल अट्रैक्टिव लग रही है।



Source link