Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
शहर में आज मौसम साफ है, लेकिन शिमला में हुई बर्फबारी का असर होने से ठंड बढ़ी है। फाइल फोटो
- शहर में रात का तापमान कम होने से ठंडी हो रही रातें
- अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
शहर में आज सुबह धूप निकली लेकिन पहाड़ों पर हुई बारिश व बर्फबारी का असर पूरी तरह से दिख रहा है। आकाश आज पूरी तरह से साफ है लेकिन ठंड बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान बढ़ेगा, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते रातें ठंडी होंगी।
आज सुबह 10.00 बजे 12 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा वैसे-वैसे तापमान भी बढ़ेगा। शहर में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटे में 6.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है।