संभलकर निकलें आज: किसान दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम करेंगे पानीपत हाईवे

संभलकर निकलें आज: किसान दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम करेंगे पानीपत हाईवे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पानीपत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पानीपत का L&T टोल प्लाजा।

  • L&T और डाहर टोल प्लाजा पर रहेगा मुख्य जाम, अन्य स्थानों पर भी जाम
  • पुलिस ने चार स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट करने की तैयारी की

किसानों का आज देशभर में चक्का जाम है। पानीपत में भी पानीपत-दिल्ली और रोहतक-पानीपत को मुख्य रूप से जाम किया जाएगा। चक्का जाम दोपहर 12 से 3 बजे तक है। परेशानी से बचने के लिए आज दोपहर 12 से 3 बजे तक हाईवे पर न निकलें। पुलिस ने पानीपत में प्रवेश और बाहर जाने के लिए चार स्थानों से रूट डायवर्ट किया है। हाईवे और रेलवे स्टेशन पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों को देशभर में नेशनल और स्टेट हाईवे चक्का जाम का ऐलान है। पानीपत में दोनों नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना ने बताया कि पानीपत-दिल्ली हाईवे को L&T और पानीपत-रोहतक हाईवे को डाहर टोल प्लाजा पर जाम किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण भी अन्य स्थानों पर सड़कों को जाम करेंगे।

उन्होंने बताया कि चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस, निजी वाहनों में मरीज, शादी के वाहन और जरूरी सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जाएगा। जाम में फंसे लोगों को चाय-खाने के साथ तीनों कृषि कानूनों से किसान और आम जनता को होने वाले नुकसान से अवगत कराया जाएगा।

चंडीगढ़-पानीपत के वाहन रिफाइनरी व सेक्टर-18 से होंगे डायवर्ट
चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों को रिफाइनरी पुल से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, पानीपत से चंडीगढ़ रूट के वाहनों को सेक्टर-18 से सरकारी कॉलेज रोड होकर GT रोड से निकाला जाएगा।

नौल्था से बुडशाम-डिडवाडी होकर निकलेंगे वाहन
डाहर टोल से गुजरने वाले वाहनों काे नौल्था से बुडशाम-डिडवाडी गांव होते हुए सिवाह बाइपास से निकाला जाएगा। दूसरा रास्ता नौल्था से ब्राह्मण माजरा होते हुए मतलौडा से निकाला जाएगा।

निंबरी-बापौली से यूपी निकलेंगे वाहन
यूपी जाने वाले वाहनों को निंबरी से बापौली होते हुए गांव जलालपुर प्रथम से निकाला जाएगा। इसी रास्ते से यूपी से वाहनों को पानीपत में प्रवेश मिलेगा।

अनाज मंडी से सफीदों निकलेंगे वाहन
पानीपत से जींद जाने वाले वाहनों को अनाज मंडी से डायवर्ट कर नारा फाटक होते हुए सफीदों भेजा जाएगा। इसी रास्ते से वाहनों को पानीपत आना होगा।



Source link