HPSE की तैयारी: हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षाएं 8 मार्च से, मानना होगा COVID PROTOCOL

HPSE की तैयारी: हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षाएं 8 मार्च से, मानना होगा COVID PROTOCOL


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • 10th And 12th Pre board Examinations In Himachal Pradesh From March 8, To Be Considered COVID PROTOCOL

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

धर्मशालाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का प्रशासनिक भवन।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं आठ मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षा सुबह आठ बजकर 45 मिनट से 12 बजे और 12वीं की सुबह आठ बजकर 45 मिनट से 12 बजे और एक बजकर 45 मिनट से 5 बजे तक आयोजित होंगी।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 10वीं और 12वीं श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा मार्च में संचालित की जाएंगी। परीक्षा संचालन में नियुक्त समस्त स्टाफ के साथ ही परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पूर्व अपने केंद्र पर उपस्थिति देनी होगी व उन्हें सैनिटाइजर या साबुन पानी से हैंडबाश करने के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा हाल में भी उचित सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए ही बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

ये है 20 मार्च तक का पूरा शेड्यूल

दिनांक विषय
8 मार्च हिंदी
10 मार्च गणित
12 मार्च साइंस एंड टेक्नालॉजी
13 मार्च फाइनांशियल लिट्रेसी
15 मार्च अंग्रेजी
17 मार्च संस्कृत/उर्दू/पंजाबी
18 मार्च ड्राइंग, होम साइंस, कामर्स, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस सहित वोकेशनल केअन्य विषय
20 मार्च सोशल साइंस



Source link