IPL Auction: जो रूट सहित ये खिलाड़ी नहीं होंगे आईपीएल 2021 का हिस्सा, सिर्फ 61 प्लेयर्स को मिलेगा मौका– News18 Hindi

IPL Auction: जो रूट सहित ये खिलाड़ी नहीं होंगे आईपीएल 2021 का हिस्सा, सिर्फ 61 प्लेयर्स को मिलेगा मौका– News18 Hindi


नई दिल्ली. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेलल स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में भाग नहीं लेने का फैसला किया है. आईपीएल 2021 नीलामी 18 फरवरी को होने वाली है. रूट ने पिछले तीन टेस्ट मैचों में लगातार तीसरा शतक जड़ा है. हाल में ही रूट टी20 वर्ल्ड 2021 में खेलने की इच्छा जताई थी लेकिन वह आईपीएल 2021 का हिस्सा नहीं बनना चाहते. 30 साल के रूट ने 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 893 रन बनाये हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 126.3 का रहा है. उन्होंने पांच अर्धशतक भी जड़ा है.

एक इंटरव्यू में टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रूट ने कहा था कि उन्हें सभी तीनों प्रारूपों में खेलना पसंद हैं, हर किसी में अलग तरह की चुनौती होती है. वहीं इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि मिचेल स्टार्क आईपीएल खेलेंगे और उन पर फ्रेंचाइजी 10 करोड़ रुपये तक खर्च कर सकती है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए स्टार्क ने आईपीएल से दूर रहने का फैसला किया. इसके अलावा इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज टॉम बैंटन, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैंटिसन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी ने भी इस साल आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं भेजा है.

1097 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया

आईपीएल नीलामी में 1097 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. भारत के 814 और विदेशों के 283 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है. इनमें वेस्टइंडीज के 56, ऑस्ट्रेलिया के 42 और दक्षिण अफ्रीका के 38 खिलाड़ी शामिल हैं. 863 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपने देश की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. इनमें 743 भारतीय और 68 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

61 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
आईपीएल के शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘अगर प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखती है तो नीलामी में 61 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा. इनमें 22 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: कप्तानी संभालते ही विराट कोहली ने कर दी 4 बड़ी ‘गलतियां’, मुश्किल में टीम इंडिया!

IND vs ENG: विकेट के पीछे ‘कवि’ बने ऋषभ पंत, स्टम्प माइक में कैद हुई नई ‘कविता’

पंजाब के पास सबसे ज्यादा पैसे

किंग्स इलेवन पंजाब सर्वाधिक 53.20 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ नीलामी में उतरेगा. उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (35.90 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (34.85 करोड़ रुपये), चेन्नई सुपरकिंग्स (22.90 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियन्स (15.35 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (12.9 करोड़ रुपये), कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (दोनों 10.75 करोड़ रुपये) का नंबर आता है.

11 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, केदार जाधव, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, जैसन रॉय, मार्क वुड, लियाम प्लंकेट और कोलिन इंग्राम ने अपना आधार मूल्य दो करोड़ रुपये रखा है.





Source link