देवभूमि में कुदरत का कहर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए तबाही के वीडियो, CM बोले- अफवाहें न फैलाएं; UP में भी अलर्ट

देवभूमि में कुदरत का कहर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए तबाही के वीडियो, CM बोले- अफवाहें न फैलाएं; UP में भी अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • Video Of Glacier Torn In Uttarakhand ‘flooded Dhauli River Goes Viral; Alert In Many Districts Of Uttar Pradesh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

देहरादून2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के बाद दूर-दूर तक पानी और मलबा ही नजर आया। इसिी वजह से धौलीगंगा नदी में जल स्तर बढ़ गया।

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है। रेणी गांव के पास ग्लेशियर टूटने से भारी जानमाल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बचाव अभियान के लिए मौके पर ITBP और SDRF की टीमें पहुंच गईं हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश समेत पड़ोसी राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

आपदा की खबरें आने के बाद सोशल मीडिया पर तबाही के वीडियो वायरल होने लगे। पानी के बहाव से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीच में आने वाले पुल, रास्ते और घर इससे बच नहीं पाए होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हालात पर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और उसे न फैलाने की अपील की है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में भी गंगा के किनारे बसे शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। बिजनौर, कन्नौज, फतेहगढ़, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, गढ़मुक्तेश्वर, गाजीपुर और वाराणसी जैसे कई जिलों में डीएम को हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पहाड़ों से तेज बहाव के साथ पानी आया

पहाड़ों पर भूस्खलन के हालात

तपोवन पावर प्रोजेक्ट को भी हुआ नुकसान

पानी के साथ पुल भी बह गए

अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
चमोली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपदा से हुई जानमाल के नुकसान के बारे में अफवाह, भ्रामक वीडियो या संदेश सोशल मीडिया पर वायरल न करें। पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। ऐसा करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पावर प्रोजेक्ट और घर भी बह गए

पहाड़ों से पानी तेज बहाव के साथ नीचे आया। इससे नदी के किनारे बसे कई घर पानी में बह गए हैं। आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है।

पहाड़ों से पानी तेज बहाव के साथ नीचे आया। इससे नदी के किनारे बसे कई घर पानी में बह गए हैं। आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है।

तेज बहाव की वजह से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट पूरी तरह से बह गया है।

तेज बहाव की वजह से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट पूरी तरह से बह गया है।

चमोली के तपोवन इलाके में धौलीगंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद केवल मलबा ही नजर आया।

चमोली के तपोवन इलाके में धौलीगंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद केवल मलबा ही नजर आया।

आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है। ऋषिगंगा के अलावा एनटीपीसी के भी एक प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है।

आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है। ऋषिगंगा के अलावा एनटीपीसी के भी एक प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है।

हालात पर गृह मंत्रालय की नजर
हालात पर गृह मंत्रालय नजर बनाए हुए है। ITBP भी गृह मंत्रालय के संपर्क में है। रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर, गोचर से एक बड़ी टीम रवाना की गई है। ब्रिज बनाने में माहिर जवानों को मौके पर भेजा गया है।

Source link