नेवी ऑफिसर को जिंदा जलाने का मामला: सूरज की हो चुकी थी सगाई, जल्द होने वाली थी शादी; आखिर बार हैदराबाद से पिता को किया था फोन

नेवी ऑफिसर को जिंदा जलाने का मामला: सूरज की हो चुकी थी सगाई, जल्द होने वाली थी शादी; आखिर बार हैदराबाद से पिता को किया था फोन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

INS अग्रणी पर तैनात नेवी के सेलर सूरज कुमार दुबे(26)  छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर तमिलनाडु के कोयम्बटूर जा रहे थे।

झारखंड के डाल्टनगंज के रहने वाले नेवी अफसर सूरज कुमार दुबे (27 वर्ष) को महाराष्ट्र के पालघर में कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को जिंदा जला दिया था। तकरीबन 24 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार शनिवार को सूरज ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

देर रात सूरज के पिता झारखंड से मुंबई फ्लाइट से पहुंचे।

देर रात सूरज के पिता झारखंड से मुंबई फ्लाइट से पहुंचे।

पिता ने लगाई न्याय की गुहार
झारखंड के मेदिनीनगर चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा के कोल्हुआ निवासी मिथिलेश दुबे ने अपने बेटे सूरज दुबे की मौत के बाद कहा, “मैं अपने बेटे के लिए न्याय चाहता हूं। मुझे मीडिया के माध्यम से यह पता चला है कि सूरज ने मरने से पहले एक बयान में कहा था कि फिरौती के लिए उसका अपहरण किया गया और पालघर लाकर उसे जला दिया गया। मैं चाहता हूं की इस मामले की जांच हो और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।”

परिवार का सबसे छोटा बेटे होने के नाते सूरज सबके लाडले थे।

परिवार का सबसे छोटा बेटे होने के नाते सूरज सबके लाडले थे।

सूरज की हो चुकी थी सगाई, जल्द होने वाली थी शादी

तीन भाई-बहनों में सूरज किसान पिता का सबसे छोटा बेटा था। वह बचपन से ही काफी प्रतिभावान था। उसकी मौत से घर वालों सहित पूरे गांव में मातम पसर गया है। पिता ने बताया कि सूरज कुमार दुबे की शादी तय हो गई थी। उसकी सगाई भी हो गई थी। अगली बार वह आते तो शादी होनी थी। परिवार का सबसे छोटा बेटे होने के नाते सूरज सबके लाडले थे और पूरे परिवार ने धूमधाम से शादी की तैयारी शुरू कर दी थी।

नेवी के मुताबिक, सूरज 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके थे।

नेवी के मुताबिक, सूरज 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके थे।

90 प्रतिशत तक जल चुका था सूरज
नेवी की ओर से जारी बयान में कहा गया है,’INS अग्रणी पर तैनात नेवी के सेलर सूरज कुमार दुबे(26) छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर तमिलनाडु के कोयम्बटूर जा रहे थे। सूरज 30 जनवरी की रात से गायब थे। छह दिनों के बाद पांच फरवरी को वह जले हुए हालत में गम्भीर अवस्था में मुंबई के पालघर जंगल में मिला था। 90 प्रतिशत जल चुके सूरज ने किसी तरह अपनी पहचान पुलिस को बताई। घर वालों का फोन नंबर पुलिस को दिया। जली हुई अवस्था में उन्हें INHS अश्विनी में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।’

मुंबई पुलिस ने ही नेवी के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया

मुंबई पुलिस ने नेवी व सूरज के घर वालों को फोन कर जानकारी दी। नेवी के अधिकारी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से सूरज को लेकर नेवी के अस्पताल गए। जहां शनिवार की रात एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आखिरी बार सूरज ने हैदराबाद से किया था कॉल
सूरज के गायब होने के बाद चैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, सूरज छुट्टी खत्म होने पर 30 जनवरी की सुबह कोयम्बटूर डयूटी पर वापस जाने के लिए घर से निकला था। कोयम्बटूर यूनिट में उसे अपनी रिपोर्टिंग देनी थी। बस से रांची जाने के बाद शाम 4:15 बजे रांची से हैदराबाद फ्लाइट से गया। हैदराबाद से चेन्नई की फ्लाइट थी। फिर चेन्नई से कोयंबटूर ट्रेन से जाना था। हैदराबाद पहुंचने पर करीब पौने सात बजे घर वालों से सूरज की आखिरी बात हुई थी।

आखिरी बार कुछ इस अंदाज में पुलिस को मिले थे सूरज।

आखिरी बार कुछ इस अंदाज में पुलिस को मिले थे सूरज।

फोन करने के बाद बंद हो गया था सूरज का फोन
इसके बाद सूरज का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब अगले दिन भी किसी तरह से सूरज से सम्पर्क नहीं हुआ तब घर वाले परेशान हुए। उसकी खोजबीन शुरू की गई।

तीन दिन तक चेन्नई में बंधक रखा गया था
पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे के अनुसार सूरज को बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर चेन्नई एयरपोर्ट के करीब से एक कार में अगवा कर लिया था। तीन दिनों तक चेन्नई के एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। बदमाशों ने उनसे 10 लाख की फिरौती मांगी, लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो सूरज को पालघर के डहाणू तलासरी के वेवजी इलाके में स्थित जंगल में ले जाकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
दत्तात्रय शिंदे ने बताया,’पूरी तरह झुलसे सूरज पर जब एक स्थानीय निवासी की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने पुलिस को अपने अपहरण की जानकारी दी। डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सूरज कुमार की शनिवार को मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Source link