महिला-बाल विकास विभाग की पहल: MP में महिलाओं और बच्चियों की समस्या को समझने बनाया चैनल; कल से प्रसारण होगा

महिला-बाल विकास विभाग की पहल: MP में महिलाओं और बच्चियों की समस्या को समझने बनाया चैनल; कल से प्रसारण होगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Channel Created For The Problem Of Women And Girls In MP; Will Be Broadcast Online From Tomorrow

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास विभाग, विभागीय योजनाओं, संदेशों के प्रचार-प्रसार तथा व्यवहार परिवर्तन के लिए आंगनवाड़ी रेडियो एप तैयार किया है।

  • साप्ताहिक यू-ट्यूब कार्यक्रम “सहभागिता संवाद का पहला प्रसारण 8 फरवरी को

महिला-बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश ने महिलाओं और बच्चियों की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें मदद उपलब्ध कराने के लिए नई पहल की है। इसमें विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, किशोरी बालिकाओं तथा जन-सामान्य के लिए ‘सहभागिता संवाद” का लाइव प्रसारण शुरू करने जा रही है। कार्यक्रम का पहला प्रसारण 8 फरवरी को दोपहर 2 से 4 बजे के मध्य किया जाएगा। यह लाइव प्रसारण विभागीय यू-ट्यूब चैनल, ट्वीटर एवं फेसबुक पेज mpwcd तथा anganwadi radio एप पर प्रसारित होगा।

कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं सहित स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा आदि विषयों पर संदेश की जानकारी विभागीय अधिकारियों और विषय-विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कोई भी प्रतिभागी चेटबॉक्स में जाकर अपने प्रश्न पूछ सकता है। प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार और चौथे मंगलवार को बालिकाओं से संबंधित विषय पर चर्चा, दूसरे और चौथे गुरुवार को महिला सशक्तिकरण, प्रथम और चौथे शनिवार को बाल संरक्षण तथा प्रथम एवं चौथे बुधवार को एकीकृत बाल विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।

आंगनवाड़ी रेडियो पर प्रसारण

वोकल फॉर लोकल की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, विभागीय योजनाओं, संदेशों के प्रचार-प्रसार तथा व्यवहार परिवर्तन हेतु एंड्रायड एप anganwadi.radio तैयार किया गया है। यह ऑन-डिमांड रेडियो एप प्ले स्टोर पर anganwadi.radio के नाम से उपलब्ध है। जहां से इसे मोबाइल में डॉउनलोड किया जा सकता है। संभवतः मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहां किसी शासकीय विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, संदेशों के प्रचार-प्रसार तथा व्यवहार-परिवर्तन के लिये इस तरह की नवीन टेक्नॉलाजी का उपयोग करते हुए ऑन-डिमांड रेडियो एप तैयार किया गया है।



Source link