मासूम लापता: इंदौर के राजवाड़ा से लापता 8 साल की मासूम का नहीं मिल रहा सुराग; एक गायब रिश्तेदार पर ले जाने का शक

मासूम लापता: इंदौर के राजवाड़ा से लापता 8 साल की मासूम का नहीं मिल रहा सुराग; एक गायब रिश्तेदार पर ले जाने का शक


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मासूम का फोटो दिखा कर खोजबीन करते हुए पुलिसकर्मी

राजवाड़ा के नजदीक से 8 वर्षीय मासूम बालिका शुक्रवार देर रात लापता हो गई। शक है कि उसका रिश्तेदार ही उसे लेकर गया है। इधर किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस कल दिन और रात में बालिका को तलाशती रही। अब तक बालिका का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

दरअसल राजवाड़ा के नजदीक कृष्णपुरा छत्री के पास ही रहने वाले एक भिक्षुक परिवार की मासूम बालिका परसों रात लापता हो गई। वह कुछ सामान लेने के लिए गई थी फिर लौटी ही नहीं। बाद में उसका एक रिश्तेदार भी वहां से लापता हो गया। परसों रात को पीड़ित परिवार बालिका को ढूंढता रहा। जब वह नहीं मिली तो शनिवार सुबह एमजी रोड थाने पर मामले की शिकायत की गई। एमजी रोड थाना क्षेत्र में पूर्व में भी मासूम बालिकाओं को अगवा कर उनके साथ घिनौनी हरकत और फिर मारने की घटनाएं हो चुकी है।

जैसे ही मासूम के लापता होने की खबर पुलिस को लगी तुरंत पूरा थाना अलर्ट मोड पर आ गया। दिनभर और रातभर थाने के जवान भिखारियों के डेरे पर दबिश देते रहे। जिस संदिग्ध के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है उसका फोटो दिखा दिखाकर भिखारियों से उसके बारे में पूछताछ करते रहे। रविवार दोपहर तक भी बालिका नहीं मिल पाई है। सुबह भी राजेंद्र नगर इलाके में एक एड्रेस पुलिस को मिला तो जवान वहां पहुंचे थे। फिलहाल बालिका सकुशल मिल जाए इस बात की जद्दोजहद जारी है। मामले में अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बालिका को रिकवर कर लिया जाएगा।

पहले हो चुकी है इस तरह की वारदातें

  • अप्रैल 2018 में 4 महीने की बालिका को उसके रिश्तेदार ने अगवा कर दुष्कर्म कर पटक कर हत्या की थी
  • 2019 में 1 वर्षीय बालिका के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया था
  • अक्टूबर 2018 में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अगवा 4 वर्षीय बालिका को परिचित ने अगवा कर एमजी रोड थाने के समीप दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी



Source link