तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत: दो गंभीर; भैंसदेही में हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर फरार – Betul News

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत:  दो गंभीर; भैंसदेही में हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर फरार – Betul News



बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र में भैंसदेही-गुदगांव रोड पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल भैंसदेही अस्पताल में

.

मृतक युवक की पहचान अलकेश पिता रामा धिकारे के रूप में हुई। प्रेम पिता रामदास धिकारे और अजय पिता रामसू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों युवक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और भैंसदेही में लगे पूर्णा मेले में घूमने आए थे। मेले से लौटते समय उनकी बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए।

घटना की सूचना मिलने पर भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर वाहन के नंबर और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, जिस पर नियंत्रण आवश्यक है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक के पकड़े जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link