- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bihar News Updste; Bus Overturned Near Rajauli Valley Of Nawada, 2 Women Dead, Bus Going From Jamshedpur To Bihar
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- घटना रजौली-पटना-रांची रोड पर रविवार अहले सुबह हुई
- शनिवार की देर शाम जमशेदपुर से बिहारशरीफ के लिए चली थी बस
नवादा के रजौली घाटी के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रजौली-पटना-रांची रोड पर रविवार अहले सुबह हुई। शनिवार की देर शाम जमशेदपुर से बिहारशरीफ के लिए शिव शक्ति ट्रैवल्स की एक बस चली थी। रजौली घाटी के पुरानी गांव के पास बस अनियंत्रित हो जाने के कारण पलट गई।
घटना के इलाके के हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि शिव शक्ति बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों महिलाओं की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतकों की पहचान नालंदा के नूरसराय निवासी वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और बिहारशरीफ के मुगलकुंआ निवासी मो. खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बिहारशरीफ निवासी महेश प्रसाद, रामेश्वर महतो, आयुष कुमार, उर्मिला देवी, मनीष कुमार, मोहम्मद हजरत उद्दीन, संतोष कुमार पांडे, गुड्डी कुमारी, मो. शुजा शामिल हैं।
वहीं पुरानी गांव के लोगों का कहना है कि जहां पर घटना हुई है वहां न तो तीखा मोड़ है और न ही किसी दूसरे वाहन से टक्कर हुई है। बस की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क भी जर्जर है। आशंका है कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ।