- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Animal Husbandry Minister Prem Singh Patel Said On The Question Of Illegal Cow Dynasty Transportation What Action Will Be Taken If The Government Does Not Know
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कार्यक्रम में शामिल हुए पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल।
- गो-काष्ठ मशीन व गोवंश के इलाज के उपकरण का शुभारंभ पर बोले
अवैध गोवंश परिवहन के सवाल पर पशुपालन मंत्री बोले- शासन को मालूम ही नहीं तो कार्रवाई क्या करेगा। शासन को जानकारी होगी तब कार्रवाई करेगा। आप लिखकर दो, कार्रवाई करेंगे। पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल रविवार को खंडवा पहुंचे थे। श्री गणेश गोशाला के कार्यक्रम में गो-काष्ठ मशीन व गोवंश के इलाज के उपकरण का शुभारंभ किया।
इसके बाद चर्चा के दौरान अवैध गोवंश परिहवन के सवाल पर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने ऐसे प्रकरण की जानकारी से ही इनकार कर किया। मंत्री पटेल निमाड़ के जिले बड़वानी के निवासी हैं। जबकि बड़वानी की महाराष्ट्र से लगी पुलिस चौकियों- थानों पर अवैध गोवंश पकड़े जाने के प्रकरण बनते हैं। हालांकि जब मंत्री को गलती का एहसास हुआ तो बोले सरकार रोकथाम के लिए प्रयास करेगी।