- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Being A Bank Officer, The Fraudster Said, I Have Sent The OTP To Update The KYC, If Not Told, Two Lakh Penalty Will Be Deducted.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
- पीड़ित ने गढ़ा थाने में दर्ज कराई धोखाधड़ी का मामला, बैं
- बैंक में पता किया तो मालुम चला कि रकम हो गई है एफडीआर
रिटायर्ड एमपीईबी कर्मी के खाते में आई पेंशन की 9.88 लाख रुपए किसी ने ट्रांसफर कर लिए। कर्मी का दावा है कि उसके पास रविवार को बैंक अधिकारी बनकर किसी जालसाज का कॉल आया था। उसने केवायसी अपडेट करने के नाम पर ओटीपी पूछ रहा था। बताने से इनकार करने पर बोला कि नहीं बताया तो खाते से दो लाख रुपए पेनॉल्टी कट जाएंगे। इस डर से उन्होंने ओटीपी बता दिया। इसके बाद बाद उनके खाते से चार बार में 9.88 लाख रुपए निकल गए। पैसे निकलने के बाद भी जालसाज कॉल करता रहा। गढ़ा पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
केवायसी अपडेट करने के नाम पर झांसे में फंसाया
जानकारी के अनुसार भोले कुटी शक्तिनगर निवासी हरिओम गुप्ता (60) रिटायर्ड कर्मी हैं। उनका नयागांव स्थित एसबीआई में खाता है। रविवार सुबह वह घर पर थे। 9.39 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में 64 हजार रुपए के लेनदेन की बातें लिखी थी। इसके बाद सुबह 10.20 बजे मोबाइल नंबर 8339802181 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने हरिओम से कहा कि वह एसबीआई मुम्बई हेडक्वार्टर से बोल रहा है। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी केवायसी अपडेट नहीं है। इसके लिए ओटीपी नंबर भेज रहा हूं। हरिओम गुप्ता ने बताने से मना कर दिया।
दो लाख की पेनॉल्टी का दिखाया डर
जालसाज ने हरिओम को दो लाख की पेनॉल्टी का डर दिखाया। बोला कि ये रकम उसके खाते से कट जाएगा। इस डर से हरिओम ने उसे ओटीपी बता दिया। इसके 10 मिनट बाद उसका फिर कॉल आया। संदेह होने पर हरिओम ने सुबह 11 बजे अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट चेक किया तो होश उड़ गए। उनके खाते 64 हजार रुपए, पांच लाख रुपए, चार लाख रुपए, 24 हजार रुपए िनकाले गए थे। हरिओम ने जालसाज को कॉल लगाकर बताया तो उसने कहा कि अभी पैसे आ जाएंगे।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
हरिओम की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने मामले में 420 का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। सोमवार को पुलिस ने बैंक पहुंच कर जांच की तो बताया गया कि तकनीकी कारणाें से उक्त रकम एफडीआर (फिक्स डिपॉजिट रिस्पिट) में चला गया है। सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल को खात होल्ड कराने के लिए भेजा गया था। बैंक की तरफ से पैसा पीड़ित के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।