दरअसल इंग्लैंड ने चौथे दिन के आखिरी ओवरों में भी बेहद रक्षात्मक फील्डिंग लगाई हुई थी. जिसे देख माइकल वॉन बौखला गए. वॉन ने ट्वीट करते हुए इंग्लैंड की रणनीतियों पर सवाल खड़े किये. वॉन ने लिखा, ‘मैं स्पिनर्स से ये जानना चाहता हूं कि 400 से ज्यादा रनों का लक्ष्य होने के बावजूद आपने कवर प्वाइंट क्यों ले रखा है, जबकि गेंद इतनी ज्यादा स्पिन हो रही है. ये दिन का आखिरी ओवर है. $$$’
माइकल वॉन ने गुस्से में आकर किया ट्वीट, दे दी गाली!
सुनील गावस्कर ने भी उठाए इंग्लैंड पर सवाल
इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी घोषित नहीं की और वो ऑल आउट हुई. इस बात पर भी मेहमान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने तो यहां तक कह दिया कि इंग्लैंड के कप्तान को अपनी टीम के गेंदबाजों पर विश्वास नहीं हैं. सुनील गावस्कर ने लिखा, ‘इंग्लैंड की फील्डिंग भी समझ के बाहर है. इंग्लैंड बेहद रक्षात्मक खेल दिखा रही है. ऐसा लग रहा जैसे जो रूट को अपने गेंदबाजों पर विश्वास नहीं.’ सुनील गावस्कर ने आगे कहा, ‘जो रूट ने डोम बेस को आखिर तक गेंद नहीं सौंपी जबकि पहली पारी में उन्होंने चार विकेट लिये थे. रूट को अपनी स्पिनर्स पर भरोसा नहीं. इंग्लैंड ने ज्यादा बल्लेबाजी करके समय खराब कर दिया.’