साैगात: वेटरनरी अस्पताल में बनेगी प्रदेश की पहली आधुनिक लैब

साैगात: वेटरनरी अस्पताल में बनेगी प्रदेश की पहली आधुनिक लैब


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विवि के पशुचिकित्सा अस्पताल में डायग्नोस्टिक लैब का भवन जल्द बनना शुरू होगा।

  • 2 .5 करोड़ की राशि मण्डी बोर्ड भोपाल से स्वीकृत, 1 करोड़ से होगा भवन निर्माण

वेटरनरी अस्पताल में मप्र की पहली लैब बनने जा रही है, जहाँ दुधारू पशुओं की इनफर्टिलिटी का इलाज होगा। इसके लिए मण्डी बोर्ड भोपाल नेफिलहाल ने 2 करोड़ 5 लाख की राशि स्वाकृत की है। इसमें 1 करोड़ की राशि से लैब निर्माण होगा, बाकी राशि से अल्ट्रा साउंड मशीन, कलर डॉप्लर, सीमेनटेस्ट, बायोप्सी आदि के उपकरण खरीदे जाएँगे।

बताया जा रहा है कि दुधारू जानवरों में इनफर्टिलिटी होना अब आम बात है। लैब न होने से जानवरों में इनफर्टिलिटी के कारणों का पता नहीं चल पाता है, इसके चलते वे पुख्ता इलाज से वंचित रह जाते हैं। इधर ऐसे जानवरों को बेकार मानकर, उन पर लगातार हो रहे खर्च को बचाने के लिए अच्छे खासे तंदरुस्त जानवरों को भी उनके मालिक कसाई के सुपुर्द कर देते हैं।

2016 में भेजा था प्रपोजल

विवि के पशु मादा रोग विज्ञान विभाग के प्रो. एसएन शुक्ला ने बताया कि इनफर्टिलिटी की जाँच के लिए लैब बनाने संबंधित प्रस्ताव शासन को सन् 2016 में बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव में लैब तैयार हेतु खर्च होने वाली रकम 4 करोड़ 32 लाख भेजी गई थी। प्रस्ताव पर मंजूरी 2019 में मिली। चूँकि सन् 2020 कोरोना की भेंट चढ़ गया, इसलिए अब इस कार्य योजना में गति लाई जा रही है। शासन स्तर पर बताया जा रहा है कि बाकी की राशि बाद में स्वीकृत होगी।

10 प्रतिशत जानवर इनफर्टिलिटी से पीड़ित

प्रो. शुक्ला के मुताबिक परियट, गौर सहित शहर व उसके आसपास मौजूद डेयरियों में जानवरों की संख्या 50 हजार के करीब है। इनमें 10 प्रतिशत जानवर इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। लैब बनने के बाद जानवरों में इनफर्टिलिटी के कारणों का पता लगाना आसान होगा।

आईवीएफ तकनीक से कराएँगे गर्भधारण

प्रो. शुक्ला के मुताबिक जानवर इलाज के बाद आसानी से गर्भधारण कर पाएँगे। इलाज के दौरान जरूरत पड़ने पर आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से गर्भधारण की सलाह भी पशु मालिकों को दी जाएगी, विवि अधीनस्थ जिसका सेंटर अधारताल में है।

कहाँ बनेगी लैब

इनफर्टिलिटी जाँच लैब वेटरनरी पशुचिकित्सालय में रिक्त पड़े स्थान पर बनाई जाएगी।

क्या होगा फायदा

छात्र रिसर्च कर सकेंगे, राष्ट्रीय स्तर पर विवि का नाम होगा, विवि की ग्राँट बढ़ेगी।

इनका होगा इलाज

गाय, भैंस व बकरी।

विवि के पशुचिकित्सा अस्पताल में डायग्नोस्टिक लैब का भवन जल्द बनना शुरू होगा। लैब बनने के कारण दुधारू जानवरों में इनफर्टिलिटी की समस्याओं का निदान होगा। लैब उपकरण की खरीदी टेंडर द्वारा मण्डी बोर्ड करेगा।

-प्रो. एसएन शुक्ला, पशुमादा रोग विज्ञान विभाग



Source link