सैनिक को नहीं सरकारी साथ: अपना ही अधिकार पाने के लिए चाचा-भतीजे सैनिक परेशान; पेट्रोल डालकर कलेक्टोरेट में आत्मदाह का प्रयास किया, प्रॉपर्टी डीलर बनवाना चाह रहा बाउंड्रीवॉल तोड़कर सड़क

सैनिक को नहीं सरकारी साथ: अपना ही अधिकार पाने के लिए चाचा-भतीजे सैनिक परेशान; पेट्रोल डालकर कलेक्टोरेट में आत्मदाह का प्रयास किया, प्रॉपर्टी डीलर बनवाना चाह रहा बाउंड्रीवॉल तोड़कर सड़क


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सैनिक विप्र सिंह पटेल व उसके चाचा केएन सिंह पटेल कलेक्टोरेट में न्याय की मांग करते हुए।

  • डीएसपी पर सैनिक ने लगाया अभद्रता का आरोप, कर्मचारियों ने पकड़ा

सोमवार को रीवा कलेक्टेरोट में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेना में जवान चाचा-भतीजे परिवार के साथ पहुंचे और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। उन्हें आत्मदाह से किसी तरह रोक लिया गया और उसके बाद उन्होंने कहा कि हम न्याय के लिए भटक रहे है। हमारी ही जमीन को एक प्रॉपर्टी डीलर अपनी बता रहा है और उस पर सड़क बनवाना चाह रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनको समझादश देकर शांत कराया। मामला कोतवाली रतहरी का है।

विप्र सिंह पटेल पिता रामावतार पटेल निवासी करौदी थाना गुढ हाल मुकाम शारदापुरम ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कोतवाली के रतहरी में जमीन खरीदी थी, जहां उनका घर बन रहा है। उनके जमीन पर बनी बाउंड्री को हटवा कर एक प्रॉपर्टी डीलर रोड बनाना चाहता है जिसके लिए उसने उनकी बाउंड्री गिरवा दी थी। उन्होंने घटना की शिकायत थाने में थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पुनः प्रॉपर्टी डीलर का साला अपने साथियों के साथ बाउंड्री गिराने पहुंचा तभी उन्होंने एक को पकड़ लिया। वे शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे जहां डीएसपी वीपी सिंह ने उनके साथ अभद्रता की और पुलिसकर्मियों को बुलवा कर उन्हें थाने भिजवा दिया।

इस बात से नाराज होकर सेना के सैनिक विप्र सिंह पटेल व उसके चाचा केएन सिंह पटेल परिवार के अन्य लोग पेट्रोल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे और अपने ऊपर डालकर आग लगाने का प्रयास किया। यह देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। उनको तत्काल पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, अपर कलेक्टर इला तिवारी ने पीड़ितों से पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सैनिक केएन सिंह ने कहा हम अभी दिल्ली में पदस्थ है। हमने सीमांकन के लिए भी आवेदन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से आज आत्मदाह कर रहे थे।

रीवा एएसपी शिव कुमार वर्मा ने कहा कि कलेक्टोरेट में एक व्यक्ति पेट्रोल लेकर आए थे, जिनका जमीन से जुड़ा कुछ मसला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



Source link