Pakistan vs South Africa: मैदान पर बिल्ली के पीछे भागते हुए नजर आए अजहर अली, देखें VIDEO– News18 Hindi

Pakistan vs South Africa: मैदान पर बिल्ली के पीछे भागते हुए नजर आए अजहर अली,  देखें VIDEO– News18 Hindi


नई दिल्ली. पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (Pakistan vs South Africa) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 370 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं. ऐडन मार्कराम (59) और वान डेर डुसेन (48) क्रीज पर डटे हुए हैं. दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 94 रन की साझेदारी कर चुके हैं. पहला टेस्ट सात विकेट से गंवाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18 साल से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं गंवाई है और अंतिम दिन बल्लेबाजी की अनुकूल दिख रही पिच पर उसे जीत के लिए 243 और रन की जरूरत है.

इस बीच चौथे दिन मैदान पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मौका. पाकिस्तान के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज अजहर अली मैदान पर एक बिल्ली के पीछे भागते नजर आए. यह घटना हुई साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के समय में जब 22वें ओवर के दौरान हुई. एक बिल्ली मैदान में घुस गई और उसे बाहर निकालने के लिए अजहर अली तेजी से उसके पीछे भागे. इस बीच विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने अली को मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अज्जू भाई टेस्ट नहीं किया, बबल में नहीं है यह.’ रिजवान का यह कमेंट सुनकर सभी खिलाड़ी हंसने लगे. अली का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें:
IPL 2021 Auction: अर्जुन तेंदुलकर पर दांव लगा सकती हैं ये 3 टीमें, पूरा हो सकता है आईपीएल खेलने का सपना

WI vs BAN: मौत को मात दे चुके हैं काइल मायर्स, अब दोहरा शतक ठोक जिताया टेस्ट मैच

इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इससे पहले अपने करियर का पहला नाबाद शतक जड़ा और नौमान अली के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की जिससे पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 298 बनाने में सफल रहा. रिजवान ने 204 गेंद में 15 चौकों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान ने 272 रन का स्कोर खड़ा किया था.





Source link