Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हर दिन सैकड़ों युवक-युवतियां उनसे प्रशिक्षण ले रहे हैं।
- 80 फीसदी बच्चे यहां फ्री प्रशिक्षण लेते हैं
शहर के जितेंद्र पेरवाल का भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा नहीं हुआ तो उन्होंने युवाओं को सेना में भेजने की ठान ली। युवाओं के छोटे से समूह को जीएसीसी कॉलेज के मैदान में शारीरिक प्रशिक्षण देना शुरू किया वो भी नि:शुल्क। पांच साल में आज उनका सपना इतना बड़ा हो गया है कि हर दिन सैकड़ों युवक-युवतियां उनसे प्रशिक्षण ले रहे हैं।
पांच साल में पांच हजार से ज्यादा लड़के-लड़कियों को सेना के लिए तैयार किया
पांच साल में पांच हजार लड़के-लड़कियों को ट्रेनिंग दे चुका हूं। इसमें से कई सेना में चयनित भी हो गए। कई बच्चे बाहर से आते हैं। रहने खाने का खर्च वैसे ही ज्यादा है। उन पर बोझ ना पड़े इसलिए मैं फीस नहीं लेता। 80 फीसदी बच्चे फ्री प्रशिक्षण लेते हैं। लड़कियों के लिए यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क है।