- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Daughter Accuses Her Cousin On Mother’s Death, Money And Jewelry Grabbed On Mother’s Death Due To Illness
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
माैसेरी बहन ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कराया।
- बेटी की शिकायत पर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज
इलाज के बहाने मौसी के पैसे और जेवर भतीजे ने हड़प लिए। ये आरोप मृतिका की बेटी ने लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। मृतिका नगर निगम की कर्मचारी थी।
बेटी से नहीं था मां का कोई संबंध
जानकारी के अनुसार खटीक मोहल्ला में बिंदु भोजक के मकान में किराए से रहने वाली मुन्नी बाई माली नगर नगम में सिंचाई विभाग में काम करती थी। 57 वर्षीय मुन्नी बाई की एक बेटी फातिमा बी है, जिसने मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। इस कारण उसने सारे संबंध तोड़ लिए थे। 25 सितंबर 2020 को मुन्नी बाई की तबियत खराब हुई। जैन मंदिर सराफा बाजार कोतवाली में मुन्नीबाई की बहन का बेटा प्रशांत माली रहता है। वह मौसी को अपने साथ सामान सहित घर ले गया। उसने बिंदु का पूरा किराया भी जमा कर दिया था। बिंदू बाई ने बीमारी के चलते 27 दिसंबर 2020 को मेडिकल में दम तोड़ दिया।
बेटी ने मौसेरे भाई के खिलाफ दर्ज कराया प्रकरण
कोतवाली टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक मामले में मुन्नीबाई की बेटी गलगला मुमताज बिल्डंंग के पीछे रहने वाली फातिमा बी ने मौसेरे भाई प्रशांत माली के खिलाफ अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसकी मां की बीमारी से हुई मौत के बाद प्रशांत ने उसकी मां के पास रखे 20 हजार रुपए नकदी, सोने की दो चेन, एक जोड़ी झाल, एक जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी और तीन जोड़ी पायल हड़प लिए। मांगने पर देने से मना कर दिया। इसके बाद फातिमा बी थाने पहुंची थी।