- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Chief Secretary Iqbal Singh Bains Son IAS Officer Amanbir Singh Bains Appoints As Betul Collector
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने मंगलवार को बैतूल और नीमच में कलेक्टर की पदस्थापना कर दी है। दोनों जिलों के कलेक्टर सोमवार 8 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर हटाए गए थे।
- प्रदेश में पहली बार किसी आईएएस के मुख्य सचिव रहते बेटा कलेक्टर बना।
- सोमवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों जिलों के कलेक्टरों को हटाया गया था।
राज्य सरकार ने बैतूल और नीमच में कलेक्टर की पदस्थापना कर दी है। नगर निगम सतना में आयुक्त अमनवीर सिंह को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है। अमनवीर 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। इसी तरह इंदौर में अपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में पहली बार हुआ जब किसी आईएस अफसर के मुख्य सचिव रहते उनका बेटा कलेक्टर बना है। हालांकि पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा के बेटे आईपीएस मनीष शंकर शर्मा वर्तमान में एडीजी हैं। जब शर्मा प्रदेश के मुख्य सचिव थे तब मनीष शंकर रायसेन और सतना एसपी रहे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी बैतूल और नीमच में कलेक्टर की पदस्थापना आदेश
सोमवार को हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मैदानी अफसरों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर देखने को मिले थे। कॉन्फ्रेंस खत्म होने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने दो कलेक्टर, दो एसपी और एक राज्य पुलिस सेवा की अफसर को हटाने के निर्देश दे दिए। इसका असर यह हुआ कि सीएम के निर्देश मिलने के एक घंटे बाद हटाए जाने के आदेश जारी कर दिया था।
जिसके मुताबिक कलेक्टर बैतूल राकेश सिंह व नीमच जितेंद्र सिंह को मंत्रालय में उप सचिव में पदस्थ किया गया है। जबकि एसपी िनवाड़ी वाहिनी सिंह व गुना राजेश सिंह को पीएचक्यू भोपाल में एआईजी बनाया गया है। इसी तरह गुना सीएसपी नेहा पच्चीसिया को पुलिस मुख्यालय में डीएसपी पदस्थ किया गया।