कुरान की कसम खिलवाने का मामला: मंत्री ठाकुर बोलीं – अल्लाह ताला कांग्रेस को सद्बुद्धि दे, कांग्रेस का वास्तविक चरित्र उजागर, वे देशद्रोही हरकतों से बाज नहीं आ रहे

कुरान की कसम खिलवाने का मामला: मंत्री ठाकुर बोलीं – अल्लाह ताला कांग्रेस को सद्बुद्धि दे, कांग्रेस का वास्तविक चरित्र उजागर, वे देशद्रोही हरकतों से बाज नहीं आ रहे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Usha Thakur; Madhya Pradesh Tourism And Culture Minister Attacks On Congress Over Viral Video

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा – कांग्रेस आजादी के बाद से ही देश के टुकड़े-टुकड़े करने का प्रयत्न कर रही है।

कुरान के माध्यम से ही सही, अल्लाह ताला ही उन्हें सद्बुद्धि दे सकते हैं। कांग्रेस ने अपने वास्तविक चरित्र काे उजागर किया है। जिस प्रकार से कांग्रेस द्वारा तुष्टीकरण करके आजादी के बाद से देश को टुकड़े-टुकड़े करने का प्रयत्न जारी है। वे ऐसी देशद्रोही हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वही, चीज आज भी संपूर्ण समाज के सामने है। कांग्रेस नेताओं के कुरान और भगवान की कसम दिलवाए जाने वाले वीडियो वायरल होने के बाद पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बाेला है।

कांग्रेस ने खाई कुरान की कसम:निगम चुनाव में भितरघात का डर, शहर अध्यक्ष-विधायक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को कसम दिलाने का वीडियो वायरल; BJP ने बताया तुष्टिकरण

ये है पूरा मामला

मामला शहर के चंदननगर इलाके का है। यहां सोमवार को एक कांग्रेसी जलसा आयोजित किया गया था। इसमें सभी पार्षद पद के दावेदार शामिल हुए थे। साथ ही, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल भी मौजूद थे। बाकलीवाल ने भाषण के दौरान कहा कि कुरान की कसम खाइए, जिसे टिकट मिलेगा, सब उसकी मदद करेगा। साथ ही, सभी लोग मिलकर महापौर पद के उम्मीदवार संजय शुक्ला को भी वोट दिलाएंगे। उन्होंने कहा – गद्दारी नहीं करने का भी आश्वासन दीजिए। वहां मौजूद कुछ मुस्लिम नेताओं ने उस समय तो कसम ली और तालियां भी बजाईं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ मुस्लिमजनों ने इस पर आपत्ति जताई है।

बाकलीवाल ने दी सफाई

विनय बाकलीवाल ने भाषण के दौरान जोश में तो कसम खिलवा दी। कार्यक्रम के बाद बाकलीवाल को कई लोगों ने फोन कर नाराजगी जताई है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद बाकलीवाल की कई लोगों ने आलोचना भी की है। वहीं, बाकलीवाल का कहना है कि पार्टी को बदनाम करने के लिए वीडियो को काट-छांटकर पेश किया जा रहा है, इसलिए मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच करे। वीडियो के बाद बयानबाजी का सिलसिला जारी है। भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को पक्का यकीन है कि उनके ही नेता उन्हें धोखा देने वाले हैं, इसलिए कुरान की कसम खिला रहे हैं।



Source link