निगम की सख्ती: 50 लाख रुपए प्राॅपर्टी टैक्स वसूलने के लिए की कुर्की; बिल्डर का एक ऑफिस और दूसरे का प्रोजेक्ट सील

निगम की सख्ती: 50 लाख रुपए प्राॅपर्टी टैक्स वसूलने के लिए की कुर्की; बिल्डर का एक ऑफिस और दूसरे का प्रोजेक्ट सील


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Corporation Attaches 50 Lakh Property Tax One Office Of Builder And Seal Of Entire Project Of Another

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वार्ड 53 जोन 13 मे कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम।

मंगलवार को भोपाल नगर निगम के जोन-13 के राजस्व विभाग ने दो बिल्डर और मैरिज गार्डन संचालक से 50 लाख प्राॅपर्टी टैक्स वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई की है। इसमें दो बिल्डर में एक का ऑफिस और दूसरे का प्रोजेक्ट सील कर दिया गया। वहीं, तीसरे मैरिज गार्डन संचालक ने कुर्की के लिए पहुंची टीम को मौके पर ही टैक्स का 17 लाख रुपए बकाया का चेक दे दिया। इसके बाद कार्रवाई को रोक दिया। दोनों बिल्डर कार्रवाई के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर के पास 7 दिन में अपील कर सकते हैं। समय सीमा खत्म होने के बाद नगर निगम कुर्क संपत्ति को नीलाम करने की कार्रवाई करेगा।

जोन-13 के जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने बताया, जाट खेड़ी महिन्द्रा ग्रीन वुड प्रोजेक्ट के बिल्डर रमेश पाटीदार पर प्राॅपर्टी टैक्स का 10 लाख रुपए बकाया था। इसके लिए निगम की तरफ से कई बार नोटिस देकर टैक्स जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन बिल्डर ने टैक्स जमा नहीं किया। इसके बाद निगम ने टैक्स की वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई कर बिल्डर का जाट खेड़ी स्थित महिन्द्रा ग्रीन वुड कॉलोनी के अंदर स्थित ऑफिस सील कर दिया।

वहीं, दूसरे स्वास्तिक ग्रांट प्रोजेक्ट के बिल्डर विनी राज मोदी पर भी कार्रवाई की गई। निगम ने जाट खेड़ी स्थित निर्माणाधीन प्रोजेक्ट स्वास्तिक ग्रांट को पूरा सील कर दिया। निगम का बिल्डर पर प्रापर्टी टैक्स के रूप में 23 लाख रुपए बकाया है। इसे बिल्डर नोटिस देने के बावजूद जमा नहीं कर रहा है।

17 लाख का चेक सौंपा, कुर्की की कार्रवाई रोकी

निगम का रिदिम मैरिज गार्डन पर प्राॅपर्टी टैक्स का 17 लाख रुपए बकाया था। इसे जमा करने के लिए निगम ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन राशि जमा न करने पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। जिसके बाद टीम को मौके पर ही चेक मैरिज गार्डन संचालक ने सौंप दिया। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई को रोक दिया गया।



Source link