होटल में पुलिस का छापा: होटल मालिक समेत 26 जुआरी पकड़े, 2.40 लाख रु. 26 मोबाइल और 3 कार मिलीं ; प्राइवेट बस से ले गए एसडीएम ऑफिस

होटल में पुलिस का छापा: होटल मालिक समेत 26 जुआरी पकड़े, 2.40 लाख रु. 26 मोबाइल और 3 कार मिलीं ; प्राइवेट बस से ले गए एसडीएम ऑफिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 26 Gamblers Including Hotel Owner Caught, Rs 2.40 Lakh 26 Mobiles And 3 Cars Were Found; SDM Office Taken By Private Bus

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

देवासएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने सभी आरोपियों को दूसरे दिन नायब तहसीलदार के सामने पेश किया।

पुलिस ने सोमवार देर रात खातेगांव की होटल में छापा मारकर 26 जुआरियों को दबोचा है। आरोपियों में होटल मालिक भी शामिल है। इस दौरान पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपए नकद, मोबाइल, तीन कारें और दो बाइक भी जब्त की हैं। कार्रवाई चार थानों की पुलिस और अन्य बल ने की।

पुलिस ने खातेगांव की अजनास रोड स्थित छाया पैलेस में देर रात करीब 2 बजे दबिश दी। पहले पुलिस ने चारों ओर से होटल को घेर लिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। यहां होटल के सेकंड फ्लोर के कमरे में 26 लोग हार-जीत का दांव लगा रहे थे। उनके पास से 2 लाख 40 हजार 500 रुपए नकद, 26 मोबाइल, तीन कारें, 2 मोटरसाइकिल और 156 ताशपत्ते भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री का कुल कीमत करीब 18 लाख 88 हजार 650 रुपए है। आरोपियों में होटल मालिक भी शामिल है। पुलिस ने जुआ एक्ट व धारा 151 में केस दर्ज किया है। धारा 151 में सभी 26 आरोपियों को प्राइवेट बस से एसडीएम कार्यालय ले जाया गया। बस 2 घंटे से ज्यादा देर तक तहसील परिसर में खड़ी रही।

एसडीएम व तहसीलदार के अवकाश पर होने के कारण आरोपियों को नायब तहसीलदार के सामने पेश किया। जहां से सभी का जेल वारंट बना। मेडिकल करवाने के बाद सभी को अंबाडा (कन्नौद) जेल भेज दिया गया। टीआई सज्जन सिंह मुकाती के मुताबिक एसपी ने विशेष दल खातेगांव में दबिश देने के लिए गठित किया था। इसमें देवास कंट्रोल रूम, डीजी रिजर्व बल, नेवरी, हाटपिपल्या, नेमावर, खातेगांव आदि थानों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, दबिश टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

ये 26 आरोपी पकड़ाए

संतोष पाठक (37) पिता किशनलाल पाठक, निवासी जेपी कॉलोनी, खातेगांव जितेन्द्र (32) पिता संतोष गिरि, अजनास रोड, खातेगांव मुकेश (30) पिता रामेश्वर विश्वकर्मा, ग्राम तिलाड़िया, थाना नसरुल्लागंज प्रिंतम सिंह (35) पिता ओंकार सिंह राजपुतग्राम, तिलाड़िया थाना नसरुल्लागंज रमेश (60) पिता ओंकारलाल राठौर, हनुमान मार्ग, बागली कौशल (40) पिता देवलाल यादव, यादव मोहल्ला, खातेगांव नारायण (43) पिता दशरथ भोई, गांछा मोहल्ला, बागली मुजाद (40) खां पिता बाबु खां, ग्राम बागनखेड़ा, थाना कन्नौद असफाक (26) ​​​​​​​खां पिता हमीद खां, सुभाष मार्ग, बागली अब्दुल (32) ​​​​​​​रफीक पिता अब्दुल रज्जाक, गांधी कॉलोनी, बागली रामपाल (33) पिता रामप्रसाद राजपूत, ग्राम तिलाड़िया, थाना नसरुल्लागंज मुस्ताक (27) पिता यूसुफ पिंडारा, वार्ड क्रमांक 7, लोहारदा संजय (40) पिता भवरसिंह राजपूत, ठाकुर मोहल्ला, कन्नौद शाकिर (32) पिता शैफुद्दीन फकीर, मल्हारगंज, कन्नौद अनिल (36) पिता अशोक यादव, यादव मोहल्ला, खातेगांव राहल (35) पिता परसराम यादव, ग्राम राला थाना, नसरुल्लागंज रामानंद (25) पिता शिवराज सिंह यादव, ग्राम राला, थाना नसरुल्लागंज जगदीश (28) पिता नेमीचंद माली ग्राम, नयापुरा बजगांव, थाना खातेगांव विष्णु (40) पिता मगनलाल यादव, यादव मोहल्ला, खातेगांव भरत (30) पिता सुरेशचन्द्र डाबी, अजनास रोड, खातेगांव कमल (40) पिता बोंदर, हरणगांव मोहन (38) पिता दशरथ गुर्जर, ग्राम सिराल्या, हरणगांव राजबकस (56) पिता बोंदर खां, हरणगांव रामेश्वर (32) पिता शिवराम जाट, पोखर बुजुर्ग, थाना सतवास राजेश (32) पिता हरिप्रसाद माली, वार्ड क्रमांक 8, लोहारदा राधेश्याम (40) पिता हीरालाल मालवीय, छाया पैलेस, खातेगांव​​​​​​​​​​​​​​



Source link