फ्री मेगा सर्विस कैंप में मिलेगी छूट – यदि आप महिंद्रा के इस सर्विस कैंप में जाते है और वाहन की सर्विस कराते है. तो महिंद्रा की ओर से आपको स्पेयर पार्ट्स पर 5 प्रतिशत, लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत और मैक्सिकेयर ट्रीटमेंट पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन DL सहित इन 15 सर्विस के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड, सरकार बनाने वाली है नियम!
WhatsApp कर सकते हैं बुकिंग- यदि आप महिंद्रा के सर्विस सेंटर नहीं जाना चाहते है. तो आप वाट्सऐप के जरिए अपने वाहन की सर्विस बुक करके सर्विसिग करा सकते है. इसके लिए आपको महिंद्रा विद यू हमेशा के वाट्सऐप अकाउंट पर मैसेज करना होगा. इसके साथ ही आप महिंद्रा की वेबसाइट पर जा कर भी अपने वाहन की सर्विस बुक करा सकते है. ऐसे में कंपनी की ओर से आपके वाहन की फ्री पिक एंड ड्रांप की सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Funny Video: इसे देखकर समझें कार के लिए कितना जरूरी है पार्किंग सेंसर
लाइव सर्विस स्ट्रीमिंग देखें- यदि आप अपने वाहन की सर्विस लाइव देखना चाहते है. तो इसके लिए आपको विद यू हमेशा ऐप के जरिए सुविधा मिलेगी. जिससे आप आपने वाहन की लाइव सर्विस होते हुए भी देख सकते है.